वायरल न्यूज़

इस रेलवे स्टेशन पर भूलकर भी ना खाएं खीरा, रंग में डुबोकर किया जा रहा था हरा, Video Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्टेशन पर खीरे में रंग मिलाकर बेच रही थी। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

खीरे में रंग मिलाकर बेच रही थी महिला

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो सीधे लोगों से जुड़े होते हैं और यूजर्स उन वीडियो को देखकर हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि, एक रेलवे स्टेशन खीरा बेचने वाली महिला जिस तरह की मिलावट कर रही थी, उसने सबको चौंका दिया है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके साथ ऐसा धोखा हो रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन (Katihar Railway Station) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें खीरा बेचने वाली दो महिला गोरखधंधा करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह खीरा को तरो ताजा दिखाने के लिए उसे हरे रंग में डुबो रही हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि यह काम वो सरेआम स्टेशन पर बैठ कर रही हैं। वहां आने-जाने वाले लोग इस नजारे को देख भी रहे हैं, लेकिन महिलाओं को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अब सवाल ये उठता है कि जो भी इस खीरे को खाएगा उसकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। देखें वीडियो...

    वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

    किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया है और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने पर कटिहार RPF ने कार्रवाई करते हुए उन नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो अवैध वेंडर के रूप में इस तरह खीर बेच रही है। फिलहाल, उन महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर भड़क गए हैं और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article