वायरल न्यूज़

देशभक्ति का असली मतलब सिखा गया यह लोको पायलट, हर किसी को देखना चाहिए यह Video

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक और गर्व से भरा पल देखने को मिला। जब एक लोको पायलट अपनी ट्रेन पर लगे तिरंगे को बड़े ही सम्मान के साथ साफ करते हुए नजर आया।

Image

तिरंगे को साफ करते दिखा लोको पायलट (Instagram/@epic.insta.daily)

देश को समर्पित कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलते हैं। जहां भारतवासियों की देशभक्ति लोगों को प्रेरणा देने का काम करती है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक लोको पायलट की देशभक्ति को पूरा इंटरनेट सलाम कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ साफ करता दिखा लोको पायलट

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लोको पायलट अपनी ट्रेन की यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन पर लगे तिरंगे को बड़े ही सम्मान के साथ साफ करते हुए नजर आया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोको पायलट ट्रेन के अगले हिस्से पर लगे तिरंगे को ट्रेन के ऊपर खड़े होकर वाइपर और पानी से धोते हुए नजर आ रहा है। थोड़ी ही देर में वह ट्रेन के इंजन पर लगे तिरंगे को बिल्कुल साफ कर देता है। तब जाकर वह अपनी ट्रेन लेकर कहीं आगे बढ़ता है।

ये भी पढ़ें:

अपनी देशभक्ति से लोको पायलट ने जीता लाखों लोगों का दिल

भले ही यह काम लोगों को छोटा सा लगे लेकिन इसके पीछे उस लोको पायलट की भावना बहुत ही गहरी है। देशभक्ति के लिए कोई जरूरी नहीं कि आप बड़े-बड़े आयोजन करके अपनी देशभक्ति को साबित करें। लोगों के ऐसे रोज की छोटी-छोटी जिम्मेदारियों के पीछे भी देशभक्ति झलकती है। जैसे इस लोको पायलट ने अपनी ट्रेन यात्रा शुरू करने से पहले जिस तरह से देश के राष्ट्रीय ध्वज को बड़े ही सावधानी और आदर से साफ किया, उसने हर एक भारतीय का दिल छू लिया।

वीडियो देख लोग उस लोको पायलट की कर रहे खूब तारीफ

फिलहाल यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों हैंडल्स से शेयर किए गए हैं। जहां हर एक यूजर इस लोको पायलट की सच्ची देशभक्ति को सलाम कर रहा है। हमने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट @epic.insta.daily नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लोको पायलट ने बिना किसी दिखावे के, पूरी ईमानदारी और श्रद्धा के साथ अपने कर्तव्य को निभाया। सलाम है ऐसी देशभक्ति को।" दूसरे ने लिखा, "ड्यूटी से पहले तिरंगे को सलाम, सच में भाई ने दिल जीत लिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article