वायरल न्यूज़

VIDEO: श्रीलंका से भारत तैरकर पहुंचा यह कपल, ऐसा जज्बा पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक कपल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया है कि कपल ने श्रीलंका से भारत तक की दूरी तैरकर पार की।

Image

समुद्र में तैरते हुए कपल (Instagram/@our.life.in.miles)

अगर इंसान कुछ करने की ठान ले तो उसे समुद्र की लहरें भी नहीं रोक सकतीं। वह तमाम मुश्किलों को पार कर आगे बढ़ते रहता है। हाल में एक कपल की ऐसी ही मोटिवेशनल वीडियो (Video) स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जहां इस कपल ने अपने बुलंद जज्बे और हौंसले के बदौलत एक ऐसा कारनाम कर दिखाया जिसे जानने के बाद लोग दंग रह गए।

ये भी पढ़ें:

कपल श्रीलंका से तैरकर भारत पहुंचा

दरअसल, बेंगलुरु के एक कपल ने दानिश अब्दी और वृषाली प्रसाद ने श्रीलंका से भारत तक करीब 32 किलोमीटर लंबी दूरी समुद्र में तैरकर पूरी की। समुद्र में उन्हें इस दूरी को पूरी करने में करीब 10 घंटे 45 मिनट लगे। उन्होंने अपनी तैराकी तड़के सुबह साढ़े 4 बजे शुरू की। कपल ने राम सेतु के रास्ते श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक स्विमिंग की। तैराकी का यह सफर कपल के लिए बिल्कुल आसान नहीं था। इस दौरान उन्हें तेज लहरों, बदलती समुद्री धाराओं और थकान जैसी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

काफी खतरनाक होती है समुद्र में तैराकी

बता दें कि खुले समुद्र में तैरना किसी स्विमिंग पूल या फिर तालाब में तैरने जैसा नहीं होता, यहां हर पल खतरा बना रहता है। समुद्री जीवों के साथ-साथ समुद्र की गहराई और लहरें काफी भयावह होती हैं। मगर इस कठिन सफर में उनकी मदद के लिए एक सपोर्ट टीम भी साथ थी, जिसमें पैरामेडिक्स और तटरक्षक शामिल थे। ये टीम पूरे समय उनकी सुरक्षा पर नजर रखे हुए थी।

वायरल वीडियो देख लोग कर रहे कपल की तारीफ

जब दोनों किनारे पर पहुंचे, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह दिन बहुत मुश्किल था और अब उन्हें लंबी नींद की जरूरत है। उनकी इस उपलब्धि को देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके इस सफर को काफी प्रेरणादायी और यकीन से परे बताया। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को कपल ने अपने इंस्टाग्राम पेज @our.life.in.miles से शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article