क्रिकेट

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल और ऋषभ पंत को हुआ फायदा, टॉप-10 में हुई यशस्वी की एंट्री

भारतीय खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन का फायदा ताजा टेस्ट रैकिंग में मिला है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

दुबई: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटरों की बुधवार को जारी रैंकिंग में फायदा मिला है। पंत 128 रन की पारी के बाद रैंकिंग में एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर आ गए हैं जबकि टेस्ट कप्तान गिल तीन पायदान चढकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 में हुई यशस्वी जायसवाल की एंट्री

बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज जायसवाल 98 और 85 रन की पारियों के बाद टॉप-10 में एंट्री करने में सफल हुए हैं। उन्हें पांच स्थान का फायदा हुआ है और वो नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के लिये सर्वाधिक 136 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल चार पायदान चढकर 25वें और देवदत्त पडिक्कल 15 पायदान चढकर 39वें स्थान पर हैं।

बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर पहुंचे बावुमा

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 68 रन बनाने के बाद, बावुमा टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट अभी भी टॉप दो स्थानों पर बने हुए हैं।

बुमराह पहुंचे दूसरे स्थान पर

गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह तीन पायदान चढकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी दस पायदान के फायदे के साथ 30वें और ग्लेन फिलिप्स 13 पायदान चढ़कर 17वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ रहे पहले टेस्ट में बुमराह ने पांच विकेट लिए, जिससे उन्हें तीन स्थानों का फायदा हुआ और वे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क बॉलिंग रैंकिंग में सबसे आगे बने हुए हैं, और वे बाकी खिलाड़ियों से 25 अंक आगे हैं।

रबाडा को भी हुआ फायदा

दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने भी तरक्की की है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में आठ विकेट लेने के बाद, वे टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास भी रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ अपने प्रदर्शन की बदौलत दो स्थान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

यानसेन बने हुए हैं दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर

रबाडा और फिलिप्स ने टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में भी तरक्की की है; रबाडा तीन स्थान ऊपर चढ़कर 10वें और फिलिप्स चार स्थान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन इस कैटेगरी में सबसे आगे बने हुए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article