बॉलीवुड

Police Company: काले कुर्ते में बैठा ये गैंगस्टर कभी कहलाता था चॉकलेटी बॉय, पहचानकर बताओ...

राम गोपाल वर्मा की अपकमिंग फिल्म पुलिस कम्पनी से फरदीन खान का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस पोस्टर में फैंस फरदीन खान को पहली नजर में पहचान भी नहीं पा रहे हैं।

Image

Police Company: काले कुर्ते में बैठा ये गैंगस्टर कभी कहलाता था चॉकलेटी बॉय, पहचानकर बताओ...

बॉलीवुड में संदीप रेड्डी वांगा की गैंगस्टर ड्रामा से बॉबी देओल का एपिक कमबैक हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एनिमल ने बॉबी देओल को फिल्मों में दूसरा जन्म दिया है, जिससे फैंस में खुशी है। ऐसा ही एक कमाल का कमबैक जल्द ही बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय फरदीन खान को भी मिलने वाला है क्योंकि वो जल्द ही डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की पुलिस कम्पनी में दिखाई देने वाले हैं। कभी अपने चार्मिंग और फेस के लिए मशहूर फरदीन खान पुलिस कम्पनी में एक डैडली गैंगस्टर के रूप में दिखेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Allu Arjun कराएंगे Govinda का कमबैक!! साई-फाई ड्रामा में दिखेंगे साथ

Police Company से सामने आया Fardeen Khan का फर्स्ट लुक

इस वक्त इंटरनेट पर फरदीन खान का एक पोस्टर वायरल है, जो पुलिस कम्पनी का बताया जा रहा है। खबरें हैं कि पुलिस कम्पनी में फरदीन खान एक ऐसे अवतार में दिखाई देंगे, जिसमें उनके फैंस ने उन्हें कभी नहीं देखा है। पोस्टर में फरदीन खान काले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी है। पहली नजर में तो फरदीन खान पहचान में ही नहीं आते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 2027 में नहीं रिलीज होगी Priyanka Chopra-Mahesh Babu की Varanasi?

Police Company में फरदीन ने किया है कमाल का काम

अगर इनसाइडर्स की मानें तो एक्टर फरदीन खान ने पुलिस कम्पनी के लिए केवल अपना लुक ही नहीं बदला है बल्कि उन्होंने अपनी एक्टिंग का स्टाइल भी बदल डाला है। इनसाइडर्स बता रहे हैं कि जिन-जिन ने पुलिस कम्पनी के रफकट देखे हैं, वो फरदीन खान की तारीफ करता नहीं थक रहा है। सभी का मानना है कि फरदीन खान सालों-साल अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाएंगे।

क्या हो पाएगा फरदीन खान का कमबैक?

अब बड़ा सवाल ये है कि क्या फरदीन खान फिल्म पुलिस कम्पनी से बॉलीवुड में वापसी कर पाएंगे? बॉलीवुड उम्मीद तो यही कर रहा है कि ये फरदीन को इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाएगी। वैसे बताते चलें कि फिल्म पुलिस कम्पनी महाराष्ट्र के सुपरकॉप दया नायक की जिंदगी पर आधारित होगी, जिन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से भी जाना जाता था। इस रोल में एक्टर हर्षवर्धन राणे नजर आएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article