UPSSSC UP Ganna Parvekshak (Cane Supervisor) Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 13-Exam/2026 के तहत आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इससे पहले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी 19 नवंबर को जारी की गई थी। अब एडमिट कार्ड 25 नवंबर से उपलब्ध है।
1000 पदों पर होगी सामान्य भर्ती
इस भर्ती के जरिए गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1,182 पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य भर्ती के 1,000 और विशेष भर्ती के 182 पद शामिल हैं। पदों का वर्गवार ब्योरा नीचे दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: RVUNL ने जारी किया JE और अन्य परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड
| पद का नाम | सामान्य | OBC | EWS |
| Cane Supervisor | 402 | 272 | 100 |
| Cane Supervisor (Special) | 0 | 156 | 0 |
| कुल | 402 | 428 | 100 |
UPSSSC UP Ganna Parvekshak (Cane Supervisor) 2026 Imp Date
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 28 जुलाई 2026 तक आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका दिया गया था। आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख 4 अगस्त थी। इसके बाद 12 अक्टूबर को पात्रता परिणाम जारी किया गया। परीक्षा शहर की जानकारी 19 नवंबर को उपलब्ध कराई गई, जबकि एडमिट कार्ड 25 नवंबर 2026 को जारी हुआ है। अब मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: AILET 2027 का एडमिट कार्ड जारी, 13 दिसंबर को परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड
UPSSSC UP Ganna Parvekshak (Cane Supervisor) Admit Card 2026 Download
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स पूरा करें:
1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर गन्ना पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2026 का लिंक खोलें।
3. मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. इसमें अपना नाम, परीक्षा केंद्र और दूसरी जानकारियां जांच लें।
6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
