वायरल न्यूज़

7 किलोमीटर तक पानी में तैरते रहे गजराज, लेक में तैराकी का यह Viral Video देख रह जाएंगे हैरान

जिम्बाब्वे के लेक करिबा में हाथियों का एक झुंड करीब 7 किलोमीटर तक तैरकर द्वीप की ओर जाता दिखा। इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

Image

7 KM तक लगातार तैरते रहे गजराज (X/@Gary161718)

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों के ऐसे वीडियो (Video) सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी कोई हाथी अपनी समझदारी से लोगों का दिल जीत लेता है, तो कभी जंगल के जानवरों की ताकत और हिम्मत देखने को मिलती है। इन दिनों ऐसा ही एक हैरान करने वाला नजारा चर्चा में है। जिम्बाब्वे में हाथियों का एक पूरा झुंड पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। खास बात यह है कि इन हाथियों ने कोई छोटी-मोटी दूरी नहीं, बल्कि करीब 7 किलोमीटर तक तैरकर सफर तय किया।

7 किलोमीटर तक तैरता रहा हाथियों का झुंड

यह नजारा जिम्बाब्वे के लेक करिबा (Lake Kariba) का बताया जा रहा है। यहां स्थित मातुसाडोना नेशनल पार्क (Matusadona National Park) में हाथियों के एक झुंड को झील के बीच तैरते हुए देखा गया। बताया गया है कि ये हाथी मुख्य जमीन से एक द्वीप की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 7 किलोमीटर की दूरी पानी में तैरकर पूरी की। हाथियों के इतने लंबे सफर को देखकर लोग हैरान हैं। आमतौर पर हाथियों को जमीन पर चलते हुए देखा जाता है, लेकिन इस नजारे में वे झील के पानी में एक साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हाथियों को अच्छी तैराकी के लिए भी जाना जाता है

हाथियों का पानी में तैरना कोई नई बात नहीं है। ये विशालकाय जानवर जरूरत पड़ने पर काफी अच्छी तरह तैर सकते हैं। उनके शरीर की बनावट और तैरने का तरीका उन्हें पानी में आगे बढ़ने में मदद करता है। हाथी तैरते समय अपने चारों पैरों का इस्तेमाल करते हैं। उनका भारी शरीर पानी में डूबता नहीं, बल्कि पानी की मदद से तैरता रहता है। वे अपनी सूंड को पानी के ऊपर रखकर सांस लेने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह सूंड एक तरह की स्नॉर्कल की तरह काम करती है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में है यह अनोखा नजारा

हाथियों के इस झुंड का 7 किलोमीटर तक तैरकर एक द्वीप की ओर जाना लोगों के लिए बेहद खास अनुभव है। जंगल में रहने वाले इन जानवरों की जिंदगी में ऐसे कई पल आते हैं, जब उन्हें भोजन, पानी या दूसरी जरूरतों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जमीन पर अपनी ताकत के लिए पहचाने जाने वाले हाथियों का यह रूप देखकर लोग हैरान हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Gary161718 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखआ और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article