वायरल न्यूज़

उबलते सूप में डाल दिया स्मार्ट फोन, चीन में हो रहे इस अनोखे ड्यूरेबिलिटी टेस्ट का Video हुआ वायरल

स्मार्टफोन को खौलते गर्म सूप में डुबोकर पानी से धोया गया। हैरान करने वाले इस ड्यूरेबिलिटी टेस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

स्मार्टफोन ड्यूरेबिलिटी टेस्ट का वीडियो हुआ वायरल (X/@XueJia24682)

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें स्मार्टफोन की मजबूती की जांच की जा रही है। इस अनोखे टेस्ट के वीडियो को जिसने भी देखा वह सोच में पड़ गया कि भला ऐसे भी किसी फोन की मजबूती की जांच होती है क्या? इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला उबलते हुए सूप में स्मार्टफोन को डालकर उसकी ड्यूरेबिलिटी चेक कर रही है।

स्मार्टफोन को गर्म सूप में डालकर किया चेक

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि महिला खौलते हुए गर्म सूप में स्मार्टफोन को डुबोकर उसकी मजबूती जांची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि गर्म सूप में डालने और बाद में साफ पानी से धोने के बावजूद फोन एकदम ठीक से काम करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्मार्टफोन को एक बर्तन में रखे खौलते हुए गर्म सूप में डुबोया जाता है। सूप में फोन को कुछ देर रखने के बाद उसे बाहर निकाला जाता है। इसके बाद फोन को साफ पानी से धोया जाता है, ताकि उसके ऊपर लगा सूप साफ हो सके।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 7 किलोमीटर तक पानी में तैरते रहे गजराज, देखें Video

टेस्ट के बाद भी काम करता दिखा फोन

आमतौर पर किसी भी स्मार्टफोन को गर्म पानी या किसी भी तरल पदार्थ में डालना उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में फोन को खौलते सूप में डालने का यह टेस्ट काफी हैरान करने वाला है। वीडियो में इसके बाद फोन को कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखाया जाता है। फोन को साफ करने और सुखाने के बाद उसे दोबारा इस्तेमाल करके देखा जाता है। वीडियो में दावा किया गया है कि फोन पहले की तरह काम कर रहा था। उसकी स्क्रीन और बाहरी बॉडी पर भी किसी तरह का नुकसान दिखाई नहीं दिया। फोन की स्क्रीन ठीक से काम करती नजर आती है और उसके शरीर पर भी कोई साफ नुकसान नहीं दिखता।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @XueJia24682 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग स्मार्टफोन की मजबूती को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोगों के लिए यह देखना हैरान करने वाला है कि खौलते सूप में डुबोने के बाद भी फोन काम करता रहा। वहीं, इस तरह के वीडियो यह सवाल भी खड़ा करते हैं कि आखिर स्मार्टफोन कितनी मुश्किल परिस्थितियों को झेल सकता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article