वायरल न्यूज़

Viral Video: रेलवे स्टेशन पर रील्स बना रही थी महिला, पीछे से हुआ ऐसा खेल देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रेलवे स्टेशन पर रील बना रही थी। लेकिन, एक लड़के ने महिला के साथ ऐसा खेल किया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Image

रील बनाने के चक्कर में हुआ खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे स्टेशन पर रील बना रही थी महिला
  • बीच में शख्स ने कर दिया खेल
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: लोगों के बीच सोशल मीडिया का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि यहां हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कई लोग तो जान तक की बाजी लगा देते हैं, जिससे उनका वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो जाए और वो फेमस हो जाए। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

ये तो हम सब सब देख रहे हैं कि आज कल लोग कहीं भी रील्स बनाने लगते हैं। पब्लिक प्लेस हो, रेलवे स्टेशन हो, बाजार हो, घर हो, गली हो या फिर मोहल्ला...मौका मिलते ही लोग वीडियो बनाने लगते हैं। लेकिन, कई बार वीडियो बनाने के चक्कर में खेल भी हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं रेलवे स्टेशन पर एक महिला रील्स बना रही है। जैसे ही ट्रेन आती है महिला ठुमके लगाने लगती है। लेकिन, अगले ही पल एक लड़का पीछे से महिला के साथ ऐसा खेल करता है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। यकीन ना हो रहा हो तो आप खुद इस वीडियो को देख लें...

महिला के साथ हुआ खेल

वीडियो देखकर जरूर आपकी भी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि महिला के साथ तो खेल हो गया। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'destiny__creations' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो घोर बेइज्जती है। कुछ का कहना है कि भाई ने तो महफिल लूट ली। किसी का कहना है कि और बनाओ रील्स। तो इस वीडियो पर आपका क्या रिएक्शन है कमेंट कर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article