वायरल न्यूज़

Dance Video: कॉलेज गर्ल ने फंक्शन में लगाया डांस का ऐसा तड़का, देखते रह गए सभी स्टूडेंट्स

इंस्टाग्राम पर कॉलेज फंक्शन के दौरान किए गए एक डांस का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छात्रा भोजपुरी गाने पर कमाल का डांस कर रही है, जिसे देखने के बाद आप भी उसके फैन हो जाएंगे।

Image

कॉलेज फंक्शन में लड़की ने किया कमाल का डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉलेज गर्ल ने किया कमाल का डांस
  • कॉलेज फंक्शन में लगाया डांस का तड़का
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

College Girl Dance Video: कॉलेज फेयरवेल के कई सारे डांस वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे, जिसमें लड़के-लड़कियां डांस करती नजर आती हैं। इस वीडियो (Viral Video) में भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन लड़की के पहनावे पर आप उसके फैन बन जाएंगे। साड़ी पहनकर इस छात्रा भोजपुरी गाने पर कमाल का डांस किया है, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस पर लोगों के काफी कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं, जिसमें लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की कॉलेज फंक्शन के दौरान 'हटे हटे ना हटे नजरिया हो' भोजपुरी गाने डांस का तड़का लगाती दिख रही है, जिसका डांस देख आपभी उस पर फिदा हो जाएंगे। यूजर्स भी उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसके इस वीडियो काफी लाइक एंड शेयर भी कर रहे हैं।

कॉलेज फंक्शन में लड़की ने किया कमाल का डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बिना वल्गरिटी के परफैक्ट डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत ही सुंदर डांस किया है। बता दें, इस वीडियो को 'shristijnv007' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article