वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन के AC कोच में सिगरेट पी रही थी महिला, लोगों ने किया विरोध तो करने लगी बहस, देखें पूरा मामला

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक महिला ट्रेन के एसी कोच में खुलेआम धूम्रपान करने के साथ ही ट्रेन में बैठे दूसरे यात्रियों से बहस करती दिखाई दे रही है। रेलवे ने इस घटना पर आरपीएफ द्वारा कार्रवाई की पुष्टि की है।

Image

ट्रेन के AC कोच में सिगरेट पी रही थी महिला (@manjul_k1)

Viral Video: भारतीय रेलवे की एक ट्रेन के एसी कोच में धूम्रपान करती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में महिला सिगरेट पीती हुई दिखाई दे रही है और ट्रेन में बैठे दूसरे यात्रियों से तीखी बहस कर रही है, जिन्होंने उसकी इस हरकत पर आपत्ति जताई। इंटरनेट पर शेयर किए गए कथित वीडियो में एक सह-यात्री, जो कैमरे के सामने दिखाई नहीं दे रहा है। पर वह बंद डिब्बे में धूम्रपान करने के बारे में उससे सवाल करता हुआ सुनाई दे रहा है।

महिला और सह-यात्रियों के बीच हुई बहस

महिला ने गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए रिकॉर्डिंग बंद करने की मांग की। शुरुआत में वह बाहर जाने के लिए तैयार हो गई, लेकिन जल्द ही फिर से बहस करने लगी और इस बात पर अड़ गई कि उसे कोच के अंदर रहने का अधिकार है। तनाव बढ़ने पर दूसरे यात्रियों ने पुलिस बुलाने की धमकी दी। महिला ने फिर जवाब देते हुए कहा "एक काम कर पुलिस को बुलाओ", और सिगरेट पीना जारी रखा। वीडियो में आगे आप देखेंगे कि जब महिला को नीचे ट्रेन से नीचे उतरने के लिए कहा जाता है तो वह इस बात पर आपत्ति जताते हुए कहती है कि "तुम्हारे पैसों का नहीं फूंक रही।"

रेलवे का आया जवाब

इस घटना को जिसे कई लोगों ने नियमों और यात्री सुरक्षा की घोर अवहेलना बताया सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। इसके जवाब में भारतीय रेलवे के आधिकारिक अकाउंट रेलवे सेवा ने एक बयान जारी कर मामले की पुष्टि की। एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मामला आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। टाइम्स नाउ स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article