वायरल न्यूज़

आखिर 20 साल से बंद कमरे में ऐसा क्या था, जैसे ही महिला ने खोला दरवाजा, फिर जो हुआ वो..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 28, 2023, 04:40 PM IST

टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला ने दादी के मरने के 20 साल बाद उनका कमरा खोला और फिर उसे जो दिखाई देता है, उसे देखने के बाद उसके होश उड़ जाते हैं। ऐसे में आप भी देखें कि आखिर कमरे में क्या मिला..

Image

Image Credit - iStock

KEY HIGHLIGHTS
  • 20 साल से बंद से कमरा
  • दादी के मौत के बाद पहली बार खोला कमरा
  • सामने आया हैरतअंगेज सच

Unique Things Found In A Closed Room: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग खुद से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। ऐसे में एक महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उसके तो होश उड़े ही उड़े, लेकिन आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, महिला की दादी 20 साल पहले ही मर गई थी, तब के बाद से ही उसने वो कमरा नहीं खोला था। लेकिन फिर हाल ही में एक ऐसा समय आया, जब महिला ने वह कमरा खोला।

ऐसे में जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, तब महिला को कुछ ऐसा दिखा, जिसके बाद उसका दिमाग ही उड़ गया और वह हैरान रह गई। दरअसल, उसके सामने कुछ हैरतअंगेज चीज देखने को मिली, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था। दादी के मरने के बाद जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, उसे काफी हैरतअंगेज चीज मिली। इसमें कई कैथोलिक मूर्तियां नजर आईं, इसके अलावा धार्मिक पेंटिंग, कुछ पेटियां, पुराना फर्नीचर और सजावट का सामान भी था। महिला ने इसका वीडियो अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर किया है।

Unique Things Found In A Closed Room

Image Credit - TikTok

सालों से बंद पड़े कमरे में मिली हैरतअंगेज चीजें

बता दें, महिला का नाम डेयान फ्लोरेस है, जिसका परिवार मैक्सिको के सोनोरा में रहता है। डेयान और उनके भाई-बहनों को अंदाजा भी नहीं था कि कमरे में ऐसा भी कुछ हो सकता है। अब जब ये वीडियो काफी वायरल हो गया है तो लोग इस पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि अंदर की चीजें काफी हैरान कर देने वाली है। यह पोस्ट टिकटॉक पर काफी वायरल हो रहा है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article