वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: 8 साल का लड़का पूरा करना चाहता था अपना सपना, लगाया ऐसा खुराफाती दिमाग, पिता ने भी पकड़ लिया माथा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 26, 2023, 12:05 PM IST

एक 8 साल के बच्चे ने अपने सपनों की बाइक खरीदने के लिए अपने पिता की कीमती घड़ी को ऑनलाइन बेचने की रणनीति बनाई। ऐसे में पिता को ये बात जब पता चली तब पिता का दिमाग ही घूम गया।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक खरीदने के लिए बच्चे ने की प्लानिंग
  • पिता की कीमती घड़ी को ऑनलाइन बेचने की कोशिश
  • खतरनाक रणनीति से पिता ने पकड़ लिया माथा

Ajab Gajab News: बच्चे अपने सपनों को पूरा करने के लिए न जाने क्या-क्या कर गुजरते हैं, कड़ी मेहनत और लगन से अपने सपनों को एक नई उड़ान देते हैं। लेकिन एक बच्चे ने अपने सपनों को पंख लगाने के लिए ऐसी हरकत की, जिसे आप सुनकर बच्चे पर गुस्सा भी हो सकते हैं। तो सोच लीजिए इस बच्चे के पिता ने इसके साथ क्या किया होगा..। दरअसल, एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक बच्चे ने अपनी ड्रीम बाइक खरीदने के लिए पिता की घड़ी बेचनी चाही, इसके लिए उसने ऑनलाइन मार्केट का सहारा लिया।

बता दें, जिस घड़ी को बच्चा बेचना चाह रहा था, वह कोई आम घड़ी नहीं थी, बल्कि उसके पिता की एक कीमती घड़ी थी, जो Hugo Boss कंपनी की थी। ऐसे में जब इस मामले में बच्चे की मां को जानकारी हुई तो मां के तो होश ही उड़ गए। ऐसे में मां ने कहा कि पहले तो हमें खूब हंसी आई। बेटा ऐश केसी हमेशा से ही उल्टे-सीधे काम करता रहता है और पैसे कमाने के चक्कर में लगा रहता है।

शुरू से ही ऐसी हरकतें करता है बच्चा

ऐश की मां का कहना है कि बेटा चाहता है कि वह एक गंदी सी बाइक ले, जो उसकी ड्रीम बाइक भी है। इसके लिए वह हमेशा ही पागलपन करता रहता है, जो सही नहीं है। हालांकि, हमने कई बार इसके लिए उसे मना भी किया। लेकिन वह मानता नहीं है। ऐसे में बच्चे की इस हरकत पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article