वायरल न्यूज़

हर महीने लाखों की कमाई करती है ये लड़की, बेचती है ऐसी चीज, जिसे सुन हलक से नहीं उतरेगा निवाला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 23, 2023, 10:56 AM IST

इंग्लैंड के मैनचेस्टर में स्थित एक यूनिवर्सिटी की छात्रा अपना थूक बेचकर हर महीने 41 लाख रुपये की कमाई कर रही है। ऐसा करके वह अपना सारा कर्जा भर चुकी है। और तो और उसने एक फ्लैट भी खरीदा है।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • थूक बेचकर लाखों की कमाई करती है ये लड़की
  • कमाई से लड़की ने खरीदा एक नया फ्लैट
  • पिछले चार साल से कर रही ये बिजनेस

Girl Selling Spit And Earning Money: बचपन में जब हम सभी थूकते थे तो घरवाले काफी डांट लगाते थे और कहते थे कि ये सारी आदतें काफी गंदी है। ऐसा नहीं करना चाहिए लेकिन क्या कभी आपने सोचा था थूक भी भविष्य में कमाल करने वाली है। या आप इस थूक से पैसे कमा सकते हैं। अगर आपने ये बात किसी से कही भी तो आपको लोग चार बात सुनाकर चले जाएंगे। लेकिन अगर हम आपसे ये कहे कि ऐसा हो सकता है और आप अपन थूक से कमाई कर सकते हैं तो आप क्या कहेंगे?

एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो इंग्लैंड के मैनचेस्टर में स्थित एक यूनिवर्सिटी से संबंधित है। यहां की एक छात्रा है, जो अपना थूक बोतल में भरकर बेचती है और इससे मोटी रकम कमाई भी करती है। इस लड़की की महीने की कमाई इतनी है कि शायद आपके साल का पैकेज भी उसके आगे कम लगने लगे। दरअसल, लतीशा जोन्स नाम की एक लड़की है, जो यूनिवर्सिटी से बायोमेडिकल साइंस की पढ़ाई कर रही है और अपना थूक बेचकर हर महीने 41 लाख रुपये की कमाई करती है। अब ऐसे में लड़की के कमाई करने के इस तरीके को देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

थूक बेचकर 41 लाख रुपये महीना कमाती है ये लड़की

लतीशा का कहना है कि ऐसा वह पिछले चार साल से कर रही है। और तो और उसने कमाई का ये तरीका अपनाकर अपना सारा कर्जा चुका दिया है। इतना ही नहीं, कमाई के इन पैसों से उसने एक नया फ्लैट भी खरीदा है। दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि जब 22 वर्षीय लतीशा को पता चला कि लोग कटे हुए नाखून, थूक और हफ्तेभर पुरानी चादर के बदले 30 हजार से लेकर 1.5 लाख तक देने को तैयार है तो उसने इस बात का फायदा उठाया। फिर उसने अपना थूक बेचना शुरू कर दिया, अब वह काफी मालामाल हो गई है। अब वह एक दिन लगभग तीन बोतल तक भर लेती हैं जिससे उनकी काफी अच्छी कमाई हो रही है।
किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article