वायरल न्यूज़

इतनी भी क्या जल्दबाजी...ट्रेन रुकने से पहले ही महिला ने लगा दी छलांग, शॉकिंग Video में देखें फिर क्या हुआ?

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन से छलांग दी। इसके बाद महिला का क्या हाल हुआ उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Image

जल्दबाजी में हुआ खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती ट्रेन से महिला ने लगा दी छलांग
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार वीडियो (Today Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) काफी हाहाकारी होते हैं, तो कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Today Viral Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Train Viral Video) का लोग जबरा फैन हो जाते हैं और बार-बार उसे देखते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भौचक्के रह जाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद एक ही बात कहेंगे, 'इतनी भी क्या जल्दाबाजी है'।

जब कभी हम ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो रेलवे द्वारा बार-बार कहा जाता है कि ट्रेन रुकने के बाद ही प्लेटफॉर्म पर उतरें। क्योंकि, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान घटना घट सकती है। कई बार घटना घट भी चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोग मानने के लिए तैयार नहीं रहते और जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन से उतर रही थी। लेकिन, उसके साथ जो हुआ उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर धीरे-धीरे चल रही है। अचानक पहले एक बच्ची ट्रेन से कूद जाती है। इसके बाद महिला भी छलांग लगा देती है। महिला के साथ क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देखकर जरूर चौंक गए होंगे। गनीमत ये रही कि महिला बच गई वरना परिणाम काफी खतरनाक भी हो सकता था। अब यह शॉकिंग वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'trainswithhaseeb' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को देखा है। वहीं, कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article