वायरल न्यूज़

स्कूटी की रेस को ब्रेक समझ बैठी लड़की, फिर जो दिखाई दिया हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 5, 2024, 02:38 PM IST

Funny Video Today: वीडियो में देखेंगे कि लड़की स्कूटी रोकने की कोशिश करती है। मगर गलती से बेचारी रेस को ही ब्रेक समझ बैठी है। फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

स्कूटी गर्ल से जुड़ा ये वीडियो आपको खूब हंसाने वाला है। (Photo/X.com)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया रहता है। यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार कुछ चीजें हमें बहुत हंसाती हैं। जितनी भी कोशिश कर लें हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो स्कूटी गर्ल से जुड़ा है जो रेस को ही ब्रेक समझ बैठी। अपनी इसी गलती की वजह से लड़की के साथ फिर जो कुछ हुआ शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है और अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है।

रेस को ब्रेक समझ बैठी लड़की

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि स्कूटी सड़क किनारे खड़ी है। कुछ सेकंड में दो लड़कियां स्कूटी के करीब पहुंचीं। इनमें एक लड़की ने स्कूटी स्टार्ट की और चलाने के लिए सवार हो गई। मगर स्कूटी चलाने के बीच लड़की एक बड़ी भूल कर बैठी। वो रेस को गलती से ब्रेक समझ बैठी। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें देखेंगे कि लड़की ब्रेक मारने की कोशिश करती है, मगर स्कूटी रफ्तार पकड़ने लगती है। इससे बेचारी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी को कार में भिड़ा दिया।

देखिए वीडियो

अच्छी बात रही कि इस घटना में लड़की को चोट नहीं आई। स्कूटी के फनी एक्सीडेंट से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @prof_desi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article