एजुकेशन

JEE Main Registration 2026 Last Date: आज जेईई मेन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, 26 नवंबर तक लेट फीस के साथ मिलेगा मौका

JEE Main Session 1 Registration 2026 Last Date: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए आज यानी 22 नवंबर 2026 को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। वहीं लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 23 नवंबर से 26 नवंबर तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। ऐसे में यदि आपने भी अभी तक आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

Image

JEE Main Session 1 Registration 2026 Last Date: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीशख

JEE Main Session 1 Registration 2026 Last Date देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) 2027 के पहले सत्र (Session 1) के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है उनके लिए काम की (JEE Main Registration 2026) खबर है। आज यानी 22 नवंबर 2026 को जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। वहीं लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 26 नवंबर तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। ऐसे में यदि आपने भी अभी तक आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

JEE Main Registration 2026: अब तक कुल इतने रजिस्ट्रेशन

एनटीए की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक जेईई मेन के लिए अब तक 11,19,062 अभ्यर्थी अपना पंजीकरण और शुल्क भुगतान पूरा कर चुके हैं, और कुल 13,29,670 पंजीकरण फॉर्म जमा किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

JEE Main Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • ऐसे करें JEE Main के लिए रजिस्ट्रेशन
  • jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NTA JEE Main 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना डिजिलॉकर के जरिए लॉग इन करें।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • मोबाइल और ईमेल वेरिफिकेशन के बाद आपातकालीन नंबर और ईमेल ऐड करें।
  • फिर लाइव फोटो अपलोड करें और जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 1800-180-4747 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। उम्मीदवार आवेदन से संबंधित अपडेट और जरूरी निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

जेईई मेन परीक्षा क्यों होती है

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन परीक्षा देशभर के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे एनआईटी, आईआईटी और अन्य सरकारी व प्राइवेज इंजीनियरिंग कॉलेजों व संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। वहीं आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई मेन क्वालीफाई करने के बाद जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करना जरूरी होता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article