वायरल न्यूज़

किस्मत: दूध-ब्रेड खरीदने गई थी महिला, एक शख्स को देखकर रास्ते में किया कुछ ऐसा.. खाते में आ गए 3 करोड़

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 14, 2022, 05:17 PM IST

Ajab Gajab News: आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिस पर किस्मत इतनी मेहरबान थी कि महिला दुकान से दूध-ब्रेड खरीदने गई थी और वापस 3 करोड़ रुपये का सौगात लेकर आई। यहां तक कि महिला को भी अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं हुआ।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • रातों-रात बदल गई महिला की किस्मत
  • एक शख्स की लगी थी 50 लाख की लॉटरी
  • महिला ने भी लॉटरी में हाथ आजमाने को सोचा

Ajab Gajab News: कहते हैं कि 'किस्मत मेहरबान तो गदा पहलवान' यानि अगर किस्मत अच्छी होती है तो फकीर भी पहलवान हो जाता है। इस धरती पर कुछ लोग बहुत किस्मती होते हैं। वह जो चाहते हैं, उन्हें वह चीज मिल ही जाती है। वहीं कुछ लोग उनसे भी ज्यादा किस्मती होते हैं, उन्हें जो चीज मिल जाती है। उसके बारे में वह सपने में भी नहीं सोचे होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला की कहानी बताने जा रहे हैं। इस महिला की किस्मत इतनी मेहरबान थी कि महिला दुकान से दूध-ब्रेड खरीदने गई थी और वापस 3 करोड़ रुपये की सौगात लेकर आई।

ऐसे बदल गई रातों-रात किस्मत

यह महिला इंग्लैंड की रहने वाली है। इंग्लैंड की कारेन पार्किन (Karen Parkin) नाम की महिला की किस्मत ऐसी बदली कि वह रातों-रात तीन करोड़ की मालकिन बन गई। जब महिला दूध-ब्रेड लेने जा रही थी तो उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी किस्मत उस पर इतनी मेहरबान होने वाली है। इसके बाद वह रातों-रात तीन करोड़ की मालकिन हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला के पास अपनी जरूरत पूरी करने के लिए भी पैसे नहींं होते थे। इसके बाद महिला ने डिलीवरी ड्राइवर का काम करना शुरू किया। हालांकि, खराब स्वास्थ्य की वजह से महिला को अपना काम छोड़ना पड़ गया था।

लॉटरी खुलते ही उड़ गए महिला के होश

'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपनी नौकरी छोड़कर घर बैठ चुकी थी। एक दिन वह घर के नजदीक एक दुकान से दूध और ब्रेड खरीदने गई। दुकान पर उसने एक शख्स को 50 लाख की लॉटरी जीतते हुए देखा।। इसके बाद महिला के मन में भी लॉटरी (Lottery) पर हाथ आजमाने के बारे में ख्याल आया। वहीं, महिला ने लॉटरी के दो टिकट खरीद लिए। इसके बाद जब लॉटरी खुली तो महिला की किस्मत बदल चुकी थी। महिला ने पहला टिकट स्क्रैच किया और उसे 3 करोड़ की लॉटरी लग चुकी थी। हालांकि, महिला को पहली बार में भरोसा नहीं हुआ था, लेकिन जब उसने लॉटरी ऑफिस कॉल किया तो उसकी यह बात सच हो गई। इसके बाद कई दिनों तक महिला को खुशी के मारे नींद नहीं आई।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article