वायरल न्यूज़

ऑफिस के हैलोवीन पार्टी में मंजुलिका बनकर छा गई यह लड़की, लाखों लोगों ने देखा यह वायरल Video

आमतौर पर कॉर्पोरेट लाइफ को बोरिंग और स्ट्रेसफुल माना जाता है, लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों की इस सोच को बदल डाला। दरअसल, एक ऑफिस में हैलोवीन पार्टी रखी गई, जहां इस मौके पर एक लड़की क्रिएटिव तरीके से भूल भुलैया फिल्म की आइकॉनिक घोस्ट मंजुलिका बनकर पहुंची।

Image

ऑफिस में मंजुलिका बनकर पहुंची लड़की (Instagram/@the_sushmithaa)

हैलोवीन का त्योहार विदेशी परंपरा का हिस्सा है। पहले भारत में इस त्योहार को नहीं मनाया जाता था, but आजकल यह भारत में भी जोर-शोर से मनाया जाने लगा है, खासकर कॉर्पोरेट ऑफिसों में। इसी कड़ी में एक ऑफिस में रखी गई हैलोवीन पार्टी के दौरान एक लड़की भूल भुलैया फिल्म की आइकॉनिक घोस्ट मंजुलिका बनकर उसका किरदार निभाया। इस तरह के गेटअप में पहुंचकर लड़की ने अपने सहकर्मियों को हैरान कर दिया।

मंजुलिका बनी लड़की

लड़की पूरी तरह से मंजुलिका की तरह ही सजी-धजी हुई है। उसके लंबे बाल, लाल बॉर्डर के साथ पीली साड़ी और डरावने मेकअप में वह बिल्कुल मंजुलिका ही लग रही है। ऑफिस पार्टी के दौरान उसने मंजुलिका का किरदार भी निभाया। ऑफिस की हैलोवीन पार्टी का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

ऑफिस के अन्य लोग भी हैलोवीन कॉस्ट्यूम में आए नजर

वीडियो में दिख रही लड़की का नाम सुष्मिता है। जिसे उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @the_sushmithaa पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता ऑफिस में अपने चेहरे पर मंजुलिका वाले भयावह एक्सप्रेशंस के साथ उसकी एक्टिंग कर रही है। उनके अन्य सहकर्मी भी विभिन्न हैलोवीन कॉस्ट्यूम्स में नजर आ रहे हैं। जहां कोई चुड़ैल, कोई वैम्पायर, तो कोई टॉम बॉय बनकर पहुंचा हुआ है।

लोगों को पसंद आया यह वीडियो

वीडियो में सुष्मिता का परफॉर्मेंस मंजुलिका से इतना मिलता-जुलता लग रहा है कि लोग उन्हें सच में ही मंजुलिका मान बैठे हैं। वीडियो पर एक टेक्स्ट भी लिखा गया है, जिसमें लिखा है, "कुछ नहीं बस ऑफिस हैलोवीन में इंडियन घोस्ट बन के चली गयी।" सुष्मिता की यह क्रिएटिविटी ऑफिस कल्चर में एक नया ट्रेंड सेट कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article