वायरल न्यूज़

जंगली सूअरों से घिरा था तेंदुआ, अगले ही पल दिखाया ऐसा ट्रेलर कि सदमे में डूब गया पूरा झुंड

जंगल का एक खतरनाक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जंगली सूअरों से घिरे होने के बावजूद भी एक तेंदुए को उनका शिकार करते देखा गया।

Image

तेंदुए ने जंगली सूअरों पर किया हमला (X/@Sheetal2242)

कहते हैं न कि शिकारी को शिकार करने के लिए ताकत और कलेजा दोनों चाहिए होताे हैं और ये दोनों चीजें इंसान हो या जानवर, दोनों को जन्मजात ही मिलती हैं। सिर्फ झुंड बनाकर घेर लेने से कुछ नहीं होता। कुछ ऐसी ही घटना का एक नमूना सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जहां जंगल के ताकतवर जानवर तेंदुए को जंगली सूअरों के एक झुंड ने चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन इस स्थिति में भी वे उस तेंदुए का कुछ नहीं बिगाड़ सके। वहीं, तेंदुए ने उन सूअरों को अपनी ताकत की ऐसी झलक दिखाई कि पूरा झुंड सदमे में चला गया।

जंगली सूअरों ने तेंदुए को घेरा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुए को जंगली सूअरों के एक झुंड ने चारों तरफ से घेर लिया है, जिस वजह से वह पेड़ पर चढ़ा हुआ है। पेड़ पर चढ़ने के बाद भी तेंदुए को अपने शिकार होने की फिक्र नहीं है बल्कि वह इस वक्त भी यहीं सोच रहा है कि वह उन जंगली सूअरों का शिकार कैसे करे। थोड़ी देर तक स्थिति को नापने-तौलने के बाद अगले ही पल तेंदुआ झट से पेड़ पर से उतरता है और उन जंगली सूअरों में से एक को दबोचकर वापस पेड़ पर चढ़ जाता है। तेंदुए के इस शिकार से सूअरों का पूरा झुंड सदमे में चला जाता है।

वीडियो पर लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Sheetal2242 नाम की यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। शिकार के इस वीडियो को देखने के बाद लोग तेंदुए की ताकत पर कमेंट कर अपनी जोरदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जैसे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "उसकी ताकत का अंदाजा क्या ही लगाए, वो तो मगरमच्छ को भी पानी में से बाहर खींच लेता है।" दूसरे ने लिखा, "ऐसे ही तोड़ी हर कोई शिकारी कहलाता है; जिगरा चाहिए उसके लिए।" तीसरे ने लिखा, "ये गरीब सोच रहे हैं कि तेंदुआ उनसे डरकर पेड़ पर चढ़ा है, लेकिन वो बार-बार आता है और हर एक बार एक सूअर को उठाता है और शिकार का मजा लेता है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article