Husband Wife Viral Video: पति-पत्नी के बीच झगड़े से जुड़ा एक वीडिय सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें पत्नी सिर्फ नमकीन की वजह से बहुत ज्यादा गुस्सा हो गई। ये गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने पति को चाकू ही मार दिया। बताया गया कि पति उसकी पसंदीदा नमकीन नहीं लेकर आया। इससे पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पति को चाकू मार दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स ने इसपर हैरानी जताई है।
हाथ में चाकू और सामने पति
घटना से जुड़ा वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। इसमें देखेंगे कि पत्नी के हाथ में चाकू है और वो उसपर चाकू से हमला कर रही है। इसमें पति खुद को बचाने की कोशिश में है और उसने पत्नी का हाथ पकड़ रखा है। फ्रेम में एक छोटी बच्ची महिला को रोकने की कोशिश करती है मगर वो नहीं रुकती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
एक्स पर देखें वीडियो
घटना से जुड़ा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने खुद इस वीडियो को किसी प्रैंक का हिस्सा होने का दावा किया गया है।
