वायरल न्यूज़

Viral Video: आखिर, क्यों वायरल हो रहा IIT हॉस्टल का यह वीडियो, पढ़ाई के साथ देसी हुनर ने सबको चौंका दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर IIT हॉस्टल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रा का देसी हुनर देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोग इस हुनर की तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

IIT हॉस्टल में देसी हुनर (तस्वीर साभार- @ajay_patel_iitvlogs)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई वीडियो चर्चा में जरूर रहता है। इनमें कुछ वीडियो फनी होते हैं, तो कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। हालांकि, लोग इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। क्योंकि, IIT (IIT Viral Video) के बारे में हम सब सोचते हैं कि वहां केवल पढ़ाई होती है और बच्चे किताब भी ही घुसे रहते हैं। लेकिन, वहां के बच्चों ने देसी हुनर से सबको चौंका दिया है। आलम ये है कि इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो IIT खड़गपुर का है। जहां हॉस्टल में छात्र आम का अचार बना रहा है। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं। अजय पटेल नाम का छात्र अपने दोस्त नारायण से यूजर्स को मिलवा रहा है। वीडियो में वो बता रहा है कि IIT के छात्र भी आम का अचार बनाते हैं। इस वीडियो में वो पूरी प्रक्रिया को दिखाते हैं। वीडियो में उसने बताया कि कुछ दिन पहले आंधी-तूफान आया था और हॉस्टल परिसर में लगे आम के पेड़ों से कई कच्चे आम गिर गए थे। छात्रों ने आम को इकट्ठा किया और उसे फेंकने के बदले अचार बनाने का फैसला किया। देखें वीडियो...

IIT छात्र का टैलेंट

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह आम के अचार को तैयार किया गया है। अब इस पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ajay_patel_iitvlogs' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि पढ़ाई के साथ-साथ देसी हुनर। कुछ का कहना है कि आप लोग IITian हो और कुछ भी कर सकते हो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article