शहर

CM भजनलाल के गृह जिले में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस ने जिला प्रमुख का जीता चुनाव; बीकानेर में भी मारी बाजी

Zila Pramukh Election: राजस्थान में पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में जिला प्रमुख के चुनाव में बाजी मार ली।

Image

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (फोटो साभार: @BhajanlalBjp)

Photo : Twitter

Zila Pramukh Election: राजस्थान में पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में जिला प्रमुख के चुनाव में बाजी मार ली। इस करीबी मुकाबले में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी। चुनाव के दौरान खरीद-फरोख्त और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर सियासी माहौला गर्माया हुआ है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार रेनू वाला (Renu Wala) को 17 वोट मिले, जबकि भाजपा की पूजा जाटव (Pooja Jatav) को 14 वोट ही हासिल हुए। इस जीत के साथ ही जिला परिषद पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा।

इस मुकाबले पर इसलिए भी इतनी चर्चा हो रही है, क्योंकि हालिया पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत के बावजूद भाजपा मुख्यमंत्री भजनलाल के गृह जिले में जिला परिषद पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रही थी।

पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन

राजस्थान में पंचायत चुनावों के नतीजे पिछले शुक्रवार को घोषित किए गए थे। इनमें कांग्रेस ने पंचायत समिति की 3,701 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 2,181 सीटें मिली थीं। वहीं, जिला परिषद की सीटों में भी कांग्रेस ने बढ़त हासिल की थी। कांग्रेस को 599 सीटें मिलीं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा 301 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी।

जिला प्रमुख का कैसे होता है चुनाव?

जिला परिषद तीन स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की सर्वोच्च जिला स्तरीय संस्था होती है। इसके सदस्यों का चुनाव जिले के अलग-अलग वार्डों से सीधे मतदाताओं द्वारा किया जाता है। इसके बाद निर्वाचित सदस्य अपने बीच से जिला प्रमुख का चुनाव करते हैं।

बीकानेर में भी कांग्रेस ने मारी बाजी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीकानेर जिला परिषद के प्रमुख के चुनाव में भी कांग्रेस ने बाजी मार ली। कांग्रेस उम्मीदवार निकिता डूडी को जिला प्रमुख चुना गया। उन्होंने पार्टी से बागी हुईं सरिता चौहान को हराया, जो राजस्थान के पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी हैं।

जिला प्रमुख के लिए बुधवार को हुए चुनाव में डूडी को 23 वोट मिले, जबकि सरिता चौहान को 18 वोट मिले। कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद चौहान ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। निकिता डूडी राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे दिवंगत रामेश्वर डूडी और नोखा से कांग्रेस विधायक सुशीला डूडी की बहू हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article