वायरल न्यूज़

Viral Video: पाकिस्तान की प्रीमियम ट्रेन अंदर से कैसी होती है? देखकर घूमा लोगों का दिमाग, बोले- AC कोच ऐसा, तो जनरल कैसा

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीमियम लग्जरी ट्रेन को अंदर से देखकर हर कोई चौंक गया। इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

पाकिस्तान की प्रीमियम लग्जरी ट्रेन (तस्वीर साभार- @mahibeba)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीछ जाते हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में पाकिस्तान (Pakistan Train) की सबसे प्रीमियम लग्जरी ट्रेन को दिखाया गया है। अंदर से इस लग्जरी ट्रेन को देखकर लोग यही पूछ रहे हैं कि ट्रेन का AC कोच ऐसा है, तो उसका जनरल कोच कैसा होगा?

    ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में कई तरह की ट्रेन चलती हैं। आज के समय में तेज रफ्तार और लग्जरी ट्रेनों की संख्या अच्छी-खासी है। लेकिन, पड़ोसी मुल्क पाकिस्ता में जिस तरह की प्रीमियम लग्जरी ट्रेन चलती है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, प्रीमियम ट्रेन का अंदर से जो नजारा था उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लग्जरी ट्रेन अंदर से बिल्कुल जनरल ट्रेन की तरह दिख रही है। लिहाजा, इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। देखें वीडियो...

    ट्रेन देखकर हैरान रह गए लोग

    वीडियो देखकर आप भी झटका खा गए होंगे। साथ ही सोच रहे होंगे कि क्या ये सच में लग्जरी ट्रेन है? इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mahibeba' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो जमकर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी कहना है कि इससे अच्छा तो हमारे यहां बस है। एक यूजर ने लिखा- इंडिया में तो इस तरह मेमो ट्रेन है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article