वायरल न्यूज़

Viral Video: Ferrari को देखते ही फोटो खिंचवाने लगा बच्चा, फिर कार मालिक ने किया ऐसा अनोखा काम, सबको इमोशनल कर दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में एक बच्चा फेरारी के साथ फोटो खिंचवा रहा था। वहीं, कार के मालिक ने उसे अंदर बिठा दिया।

Image

दिल जीतने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @aamirsharma)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम कल्पना भी नहीं कर सकते। कुछ नजारे तो सीधे लोगों के दिल को छू लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक बच्चे के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। इस वीडियो को देखकर लोग इमोशनल भी हो रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्चा Ferrari (Ferrari Viral Video) कार के सामने खड़े होकर फोटों खिंचवा रहा था। लेकिन, कार के मालिक ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया और यूजर्स उसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं अच्छी चीजों को देखकर हर कोई आकर्षित होता है। खासकर, वो चीज जो आपके पास ना हो। उन चीजों को हम जैसे ही देखते हैं, तो उसके साथ फोटों खिंचवाने लगते हैं, वीडियो बनाने लगते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा जैसे ही फेरारी को देखता है, तो उसके पास पहुंच जाता है और फोटो खिंचवाने लगता है। वहीं, कार के मालिक भी अचानक वहां पहुंच जाते हैं। बच्चे को फोटो खिंचवाता देख वो रुक जाते हैं और फिर ऐसा काम करते हैं, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो में आप देखा किस तरह वो बच्चे का ड्राइविंग सीट पर बिठाते हैं। आमतौर पर इस तरह का नजारा काफी कम ही देखने को मिलता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'aamirsharma' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब चार लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं इंसानियत। किसी का कहना है कि ये तो दिल को छू लेने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article