वायरल न्यूज़

Viral Video: शिमला की सड़कों पर जब रेनकोट पहनकर निकले घोड़े, अनोखा नजारा देख हैरान रह गए लोग!

Horses Raincoat Video: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 4 जून को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच एक बेहद अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां घोड़ों के मालिकों ने अपने बेजुबान जानवरों को ठंड और ओलों से बचाने के लिए उन्हें इंसानों की तरह रेनकोट पहना दिया।

Image

शिमला में रेनकोट पहनकर सड़कों पर निकले घोड़े

Photo : Times Now Digital

Horses Raincoat Video: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहता है। गुरुवार, 4 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि (ओले गिरना) शुरू हो गई। इस बदलते मौसम के बीच राजधानी शिमला से एक ऐसा बेहद दिलचस्प और अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शिमला में जब मूसलाधार बारिश और ओले गिरने लगे, तो वहां के स्थानीय लोग और पर्यटक खुद को छुपाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तलाश करने लगे।

लेकिन इसी बीच सड़कों पर कुछ ऐसा दिखा जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और उनके चेहरों पर मुस्कान भी आ गई। दरअसल, शिमला की सड़कों पर कई घोड़े रेनकोट पहने हुए घूमते (Horses wearing raincoat in Shimla) दिखाई दिए। भारी बारिश और कड़ाके की ठंड के साथ गिरते ओलों से अपने बेजुबान जानवरों को बचाने के लिए घोड़ों के मालिकों ने यह अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने अपने घोड़ों को इंसानों की तरह पूरे शरीर को ढकने वाले वॉटरप्रूफ रेनकोट पहना दिए। सोशल मीडिया पर अब इसका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने कैमरे में कैद किया नजारा

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में पहले एक घोड़ा चमकीले रंग का रेनकोट पहने हुए बड़े आराम से सड़क पर चलता दिखाई देता है। लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे कतार में कई और घोड़े भी इसी तरह रेनकोट पहने हुए नजर आते हैं। सड़क पर चल रहे राहगीरों और पर्यटकों के लिए यह नजारा बिल्कुल नया और अनोखा था। लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकाल लिए और इन घोड़ों की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। सोशल मीडिया पर लोग घोड़ा मालिकों की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अपने बेजुबान साथियों की तकलीफ को समझा और उन्हें ठंड और ओलों से बचाने के लिए इतनी बढ़िया व्यवस्था की।

अगले 6 दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

अगर आप भी आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश या शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 6 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका जताई है।विभाग के अनुसार, आने वाले करीब एक हफ्ते तक हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है। ऐसे में पर्यटकों को पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article