वायरल न्यूज़

Video: जब दो बेस्ट फ्रेंड बन जाएं एक-दूसरे के समधी, शादी में कुछ ऐसा ही दिखेगा माहौल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रुकने का नाम तक नहीं ले रही है। शादी के दौरान का यह वीडियो जिसने भी देखा वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।

Image

एक-दूसरे से गले मिलते दोनों समधी (Instagram/@ghantaa)

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसे वीडियो (Video) सामने आते हैं। जिन्हें देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं। कई वीडियो तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान खिलखिलाकर ठहाके लगाते नजर आता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद यकीनन आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी।

ये भी पढ़ें:

शादी के दौरान दो समधियों के मिलन का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो (Viral Video) एक शादी समारोह का है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो समधी शादी के दौरान आपस में गले मिल रहे हैं और इसी गलबहियां के दौरान अचानक उनमें तकरार भी देखने को मिल जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो वे दोनों समधी खुशी-खुशी आपस में गले मिल रहे हैं। गले मिलने के दौरान उनमें से एक समधी जी दूसरे वाले को पकड़कर उन्हें अपनी गोद में उठा लेते हैं। ऐसे में दूसरे वाले समधी जी थोड़ा असहज महसूस करने लगते है, जिसके बाद वे खुद को जबरन नीचे उतारकर अपने समधी को गुस्से से डांटने लगते हैं और हाथ उठाने के भी इशारे करते हैं। हालांकि वीडियो में आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही है और उनकी आवाज पीछे से गीत गा रही महिलाओं की आवाज में दब जा रही है। इसी बीच दोनों में थोड़ी देर तक बहस भी होती है। बहस के दौरान बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे से अलग होकर अपना-अपना रास्ता देखने लगते हैं।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

समधियों के इस मजेदार वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जब दो बेस्ट फ्रेंड आपस में समधी बन जाते हैं तो नजारा कुछ ऐसा ही होता है।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अरे भाई-भाई आराम से।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article