Upcoming Adventure Bikes: अगर आप भी बाइक लवर हैं और नई एडवेंचर बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, इसी सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड, हीरो, नॉर्टन और ब्रिक्सटन नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही हैं। इस आर्टिकल में आपको 5 ऐसी ही अपकमिंग बाइक की जानकारी दे रहे हैं, जिनका इंतजार आप भी कर सकते हैं।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750
रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन 750 (Royal Enfield Himalayan 750) को EICMA 2026 में पेश किया है। इसमें 743cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो 55 PS पावर और 63 Nm टॉर्क देता है। बाइक में एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन, 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील होगा। इसमें 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक, क्रूज कंट्रोल, पांच राइडिंग मोड और TFT डिस्प्ले भी मिलेंगे। इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.79 लाख रुपये रहने का अनुमान है।
नॉर्टन एटलस
TVS के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कंपनी नॉर्टन ने एटलस को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश किया है। इसमें 585cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 69 PS पावर और 57.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में छह-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलेगा। इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और 8 इंच की टचस्क्रीन है। हालांकि, भारत में इस बाइक की लॉन्च की तारीख घोषित नहीं हुई है।
नॉर्टन एटलस GT
एटलस GT इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है, लेकिन इसे हाईवे टूरिंग के लिए तैयार किया गया है। इसमें भी 585cc का इंजन मिलेगा। GT में दोनों तरफ 17 इंच के अलॉय व्हील होंगे। इसमें क्विकशिफ्टर, ट्यूबलेस टायर, पांच राइडिंग मोड और एडवांस्ड राइडर असिस्टेंस फीचर मिलेंगे। पहले स्टैंडर्ड एटलस और फिर GT आने की उम्मीद है।
हीरो एक्सपल्स 450
हीरो मोटोकॉर्प एक्सपल्स 450 पर काम कर रही है। इसमें करीब 420cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है, जो लगभग 46 hp पावर और 38 Nm टॉर्क दे सकता है। लंबा विंडस्क्रीन, बड़ा फ्यूल टैंक, वायर-स्पोक व्हील और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन इसके खास आकर्षण होंगे। इसका प्रोडक्शन मॉडल 2027 में आ सकता है।
ब्रिक्सटन क्रॉसफायर 500 स्टॉर
ब्रिक्सटन की यह एडवेंचर टूरर दिसंबर 2026 तक भारत आ सकती है। इसमें 486cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो 47 bhp पावर और 43 Nm टॉर्क बनाता है। बाइक में डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड, TFT डिस्प्ले और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर होंगे।
