VIDEO: इस दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। वहीं, जब वो नजारा सामने आता है, तो लोग चौंक जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, राजस्थान के सवाई माधोपुर से, जहां एक भालू ने बाघ (Animal Video) के नाक में दम कर दिया। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी मजे भी ले रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाईगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक नजारा सामने आया है। दरअसल, बाघ कितना खतरनाक जानवर है ये तो हम सब जानते हैं। बड़े-बड़े जानवर भी बाघ को देखकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन, इस वीडियो में भालू को देखकर बाघ की हालत खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक, यहां मामला जोन नंबर 5 का है, जहां पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक एक टाइगर और भालू आमने-सामने आ गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही टाइगर भालू के करीब पहुंचने की कोशिश करता है, वैसे ही भालू बेहद आक्रामक अंदाज में उस पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ता है। भालू का गुस्सा और आक्रामक रवैया देखकर टाइगर भी कुछ पल के लिए घबरा जाता है और दुम दबाकर भाग खड़ा होता है। देखें वीडियो...
हैरान करने वाला नजारा
वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह भालू टाइगर का पीछा कर रहा है और बाघ भाग रहा है। इस अनोखे नजारे को पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं, अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चक्कर लगा रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा एक पल के दंग रह गया। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।
