वायरल न्यूज़

क्या है सांप के जहर का असली रंग, कलर जानते ही कंपकंपा उठेंगे, 1 परसेंट लोगों को भी नहीं होगा पता

Color of Snake Venom: आमतौर पर लोगों को लगता है कि सांप का जहर नीले रंग का होता है। दरअसल, जब सांप किसी को काटता है तो उस जगह का हिस्सा नीला पड़ जाता है। इस कारण लोगों को लगता है कि सांप का जहर नीले रंग का होता है।

Image

सांप का जहर (ट्विटर)

Color of Snake Venom: सांप इस धरती पर पाया जाने वाला सबसे खूंखार जीव है। सांपों को अपने सामने देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। धरती पर कुछ सांप ऐसे पाए जाते हैं, जो एक बार में इतना जहर निकालते हैं। जिससे 100 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुलाया जा सकता है। क्या आपने किसी सांप को कभी जगर निकालते देखा है। इसके साथ ही यह सवाल भी सामने आता है कि सांप का जहर किस रंग का होता है।

धरती के सबसे खूंखार जीवों में से एक

क्या आपको पता है कि सांप का जहर किस रंंग का होता है। 99 परसेंट लोगों को शायद इस सवाल का जवाब पता नहीं होगा। धरती पर मौजूद 1 परसेंट लोग भी शायद ही इस सवाल का जवाब दे पाएंगे। आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि सांप का जहर नीले रंग का होता है। दरअसल, जब सांप किसी को काटता है तो उस जगह का हिस्सा नीला पड़ जाता है। इस कारण लोगों को लगता है कि सांप का जहर नीले रंग का होता है। हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है।

क्या है सांप के जहर का असली रंग

अगर सांप के जहर का रंग पता लगाना हो तो उसे कांच के बर्तन में रखना होगा। किसी भी सांप को देखकर उसके जहर के रंग का निर्धारण करना मुश्किल होगा। आपको बता दें कि अधिकांश सांपों का जहर हल्के पीले या फिर पीले रंग का होता है। वहीं कुछ सांपों का जहर सफेद रंग का होता है। कई बार सांपों का जहर हल्के हरे रंग का भी निकलता है। रिपोर्ट के अनुसार, सांपों के जहर में प्रोटीन, पेप्टाइड्स तथा अन्य केमिकल पाए जाते हैं। प्रोटीन एंजाइम और अन्य पदार्थों का मिक्सर इसे बेहद जहरीला बनाता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article