IND vs NZ ODI Match Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के पांच मैच की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला माउंट मोनगानुई के बे ओवल मैदान पर होने जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैच में जीत दर्ज की थी। सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। सीरीज में टीम इंडिया 2-0 की बढ़त बनाए हुए है और उसकी नजर चौथे मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने पर है। इस मुकाबले में भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरेगी। टीम में भी कई बदलाव आगामी टेस्ट सीरीज के मद्देनजर हुए हैं। वहीं मेजबान कीवी टीम की नजर टी20 सीरीज की तरह वनडे सीरीज में वापसी करने पर टिकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट प्रशंसक कहां देख सकते हैं भारत न्यूजीलैंड चौथे वनडे मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?
कब होगा भारत और न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच (IND vs NZ Match Date)
भारत और न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच 13अक्टूबर, 2026 यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच (IND vs NZ Match Venue)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा वनडे मैच के माउंट मोनगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच (IND vs NZ Match Timing)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा वनडे मैच भारतीय समयनुसार सुबर 07.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7.00 बजे होगा।
कहां देखें भारत और न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs NZ Match Live Streaming)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sonyliv) ऐप या सोनी के विभिन्न स्पोर्ट्स चैनलों पर सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
भारतीय क्रिकेट टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड की टीम:
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ।
