वायरल न्यूज़

Video: फैक्ट्री में कुछ इस तरह बनता है व्रत में खाया जाने वाला साबूदाना, देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप

Sabudana Making Video: आज हम आपको दिखाएंगे कि व्रत में खाया जाने वाला साबूदाना आखिर बनता कैसे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेप दर स्टेप साबूदाना बनाने का प्रोसेस दिखाया गया है।

Image

साबूदाना मेकिंग वीडियो (इंस्टाग्राम)

Sabudana Making Video: व्रत में आपने साबूदाना की खिचड़ी जरूर खाई होगी। सेहत के लिए भी साबूदाना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि साबूदान किस चीज से बनता है और फैक्ट्री में इसे कैसे बनाया जाता है। सोशल मीडिया पर साबूदाना मेकिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखखर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक तरफ आप साबूदाना बनता देख पाएंगे, इसके अलावा आप यह भी पता लगा पाएंगे कि साबूदाना किस चीज से बनता है।

साबूदाना बनाने का पूरा प्रॉसेस

अगर आपको नहीं मालूम तो हम बता दें कि साबूदाना को सुपर फूड माना जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हमारे देश में व्रतों में खास तौर पर लोग साबूदाना ही खाते हैं। आज हम आपको दिखाएंगे कि व्रत में खाया जाने वाला साबूदाना आखिर बनता कैसे है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेप दर स्टेप साबूदाना बनाने का प्रोसेस दिखाया गया है। सबसे पहले देखें यह वीडियो-

सबसे पहले 'सागो' नाम के एक पौधे के तने को काटकर उसके जड़ को निकाला जाता है। इसके बाद इन जड़ों को ट्रक में लादकर एक फैक्ट्री में लाया जाता है। फिर जड़ों की साफ-सफाई के बाद इसका पेस्ट बनाया जाता है। इसी पेस्ट को छोटे दानों में तब्दील कर दिया जाता है। वीडियो को sks_fact28 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article