वायरल न्यूज़

नाइट ड्यूटी के दौरान ये क्या करने लगे पुलिसकर्मी, हुआ कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 23, 2023, 12:22 PM IST

Policemen Making Reels: रविराज नाम के पुलिसकर्मी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन पुलिसकर्मी रील्स बनाते नजर आ रहे हैं। तीनों पुलिसकर्मी बादशाह के गाने पर रील्स बनाते दिखाई दिए।

Image

पुलिसकर्मियों ने बनाया रील्स (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन पुलिसकर्मियों ने बनाई रील्स
  • वीडियो तेजी से हुआ वायरल
  • बादशाह के गाने पर बनाया रील्स

Policemen Making Reels: आजकल हर किसी पर वायरल होने की सनक सवार है। क्या आम तो क्या खास.. हर कोई रील्स बनाकर वायरल होने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी के दौरान रील्स बनाते नजर आए। तीनों पुलिसकर्मियों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो गया। पुलिस कर्मियों का इंस्टाग्राम रील (Instagram reel) हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

पुलिसकर्मियों ने बनाई रील्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीनों पुलिसकर्मी एक साथ सड़क किनारे खड़े हैं। तीनों ही बादशाह के गाने पर लिप्सिंग करके रील्स बना रहे हैं। बीच में खड़े पुलिसकर्मी का नाम रविराज है। उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। रील्स बनाते समय तीनों पुलिसकर्मी वर्दी पहने दिख रहे हैं। तीनों पुलिसकर्मी अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रहे हैं। वीडियो को 14 अप्रैल को रविराज ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया। देखें वीडियो-

वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसे अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं वीडियो को 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो काफी लोगों को पसंद आ रहा है। वीडिया शेयर करने वाले पुलिसकर्मी रवि राज ने अपने बायो में खुद को एक्स टिकटॉकर बताया। इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'ये हम कर लेंगे, आप देश बचा लो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बाबजी देख लेंगे तो नौकरी से हाथ धोना पड़ जाएगा।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article