वायरल न्यूज़

VIDEO: पाकिस्तानी लड़की का भारत आने का ऐसा क्रेज! ताजमहल से ज्यादा इस एक चीज को देखने के लिए है बेताब

Viral Video: दुनिया के 20 से ज्यादा देश घूम चुकी पाकिस्तानी ट्रैवल व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर अपनी 'इंडिया बकेट लिस्ट' शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। जर्मनी में रहने वाली और पाकिस्तानी मूल की इस युवती का कहना है कि जर्मन पासपोर्ट मिलते ही वह सबसे पहले भारत घूमने आएंगी।

Image

पाकिस्तानी लड़की का भारत आने का सपना (तस्वीर साभार- @muskaan.travels)

Viral Video: सरहदें चाहे कितनी भी खींची गई हों, लेकिन दिलों की दूरियां अक्सर कला, संस्कृति और खूबसूरती के जरिए कम हो ही जाती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी लड़की ने भारत के प्रति अपने बेइंतहा प्यार और दीवानगी का खुला इजहार किया है। मुस्कान नाम की यह ट्रैवल व्लॉगर, जो फिलहाल जर्मनी में रह रही हैं और दुनिया के 20 से अधिक देशों की सैर कर चुकी हैं, उनका असली दिल कहां बसता है? खुद मुस्कान का कहना है कि वैसे तो मैं एक पाकिस्तानी लड़की हूं, लेकिन मेरा दिल दिल्ली में बसता है। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी 'इंडिया बकेट लिस्ट' शेयर की, तो लोगों का ध्यान इस बात पर गया कि कैसे एक पड़ोसी मुल्क की नागरिक भारत के कोने-कोने को देखने के लिए इतनी बेताब है। आइए जानते हैं उनकी इस वायरल लिस्ट में कौन-कौन सी जादुई जगहें शामिल हैं।

इस वायरल वीडियो में मुस्कान ने उन अनुभवों और जगहों को बयां किया है, जिन्हें वे बॉलीवुड फिल्मों में देखकर बड़ी हुईं और जिन्हें वे अपनी आंखों से देखने के लिए मचल रही हैं। उन्होंने बताया कि मेघालय के 'लिविंग रूट ब्रिज', जहां प्रकृति के इस नायाब करिश्मे यानी जीवित जड़ों से बने पुलों पर चलना उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिसके बारे में जानकर वे बेहद हैरान और रोमांचित थीं। वाराणसी की गंगा आरती- शाम के वक्त नाव पर बैठकर मां गंगा की भव्य महाआरती के अलौकिक दृश्य को निहारना। दिल्ली का लोटस टेम्पल- राजधानी दिल्ली के इस आइकॉनिक और शांत प्रार्थना स्थल का दीदार करना। ऋषिकेश में सूर्योदय योग-पवित्र गंगा नदी के किनारे उगते सूरज की पहली किरणों के बीच योग साधना का सुकून पाना। नागालैंड का हॉर्नबिल फेस्टिवल-भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों की रंगत देखना। भारत की होली-रंगों के इस सबसे बड़े और जीवंत त्योहार को अपनी आंखों से देखकर उसमें सराबोर होना। ताजमहल पर सूर्योदय-दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज पर सुबह की पहली सुनहरी धूप पड़ने के मंज़र को कैमरे में कैद करना। जैसलमेर का डेस्टिनेशन कैंप-थार रेगिस्तान के बीच खुले आसमान और जगमगाते तारों के नीचे रात गुजारना। देखें वीडियो...

पाकिस्तानी लड़की का सपना

मुस्कान ने बताया कि इनमें से कई चीज़ें वे बचपन से देखना चाहती थीं जब वे बॉलीवुड की फिल्में देखती थीं, जबकि कुछ के बारे में उन्हें ट्रैवलिंग के दौरान हाल ही में पता चला। जैसे ही उन्हें अपना जर्मन पासपोर्ट मिलेगा, वे भारत को अपनी पहली डेस्टिनेशन के रूप में चुनेंगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को muskaan.travels नाम के पेज से शेयर किया गया है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article