वायरल न्यूज़

VIDEO: 11 साल तक चलाया ट्रक, फिर दिवाली पर मालिक ने ड्राइवर को दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर इमोशनल हुए लोग

Viral Video: 11 साल से ट्रक चला रहे ड्राइवर को उनके मालिक ने इस दिवाली पर कैश, कपड़े, ब्रांडेड टिफिन-थर्मस और मिठाई देकर सरप्राइज किया। सुरेश ने पहली बार मिले इस दिवाली गिफ्ट की बेहद सादगी से अनबॉक्सिंग की और भावुक होकर कहा कि जिंदगी में पहली बार ऐसा गिफ्ट मिला है।

Image

ट्रक ड्राइवर को मिला अनोखा गिफ्ट (तस्वीर साभार- @suresh_mauryaup61)

Viral Video: दिवाली का त्योहार सिर्फ दीये जलाने या मिठाइयां बांटने का नाम नहीं है, बल्कि यह दूसरों की जिंदगी में खुशियों की रोशनी फैलाने का मौका भी होता है। आज के समय में जहां बड़ी-बड़ी कंपनियों के कर्मचारी दिवाली बोनस में मिलने वाली 'सोन पापड़ी' या साधारण गिफ्ट्स का मीम बनाकर दर्द बयां करते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक ट्रक ड्राइवर की सादगी और उसकी खुशी ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। इंटरनेट पर इन दिनों एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 11 साल से लगातार ट्रक चला रहे एक ड्राइवर को जब पहली बार उसके मालिक से दिवाली गिफ्ट मिला, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

वायरल वीडियो में दिख रहे ट्रक ड्राइवर का नाम सुरेश मौर्य है। सुरेश बताते हैं कि वह पिछले 11 सालों से स्टेयरिंग संभाल रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें किसी काम के बदले ऐसा मान-सम्मान और इतना खूबसूरत तोहफा नहीं मिला था। सुरेश ने बड़ी ही मासूमियत और उत्सुकता के साथ अपने गिफ्ट्स की अनबॉक्सिंग की। उनके दिवाली बोनस पैकेज में 1,000 रुपए नकद कैश, एक नई ब्रांडेड शर्ट और पैंट, प्रीमियम टिफिन बॉक्स सेट ,1 किलो शुद्ध काजू कतली का डिब्बा। गिफ्ट खोलते हुए सुरेश कैमरे पर कहते हैं कि आज 10-11 साल गाड़ी चलाते हो गया, लेकिन जीवन में पहली बार इतना बड़ा गिफ्ट मिला है। अब लोकल में गाड़ी चलाएंगे तो घर से खाना और पानी साथ ले जा सकेंगे। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। आलम ये है कि यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को suresh_mauryaup61 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई, इनका टिफिन हमेशा लजीज खाने से भरा रहे, मेहनत की कमाई और सच्चे सम्मान की बात ही अलग होती है। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि कॉर्पोरेट की 50 हजार की नौकरी में भी इतना दिल से दिया गया गिफ्ट नहीं मिलता, इस मालिक का दिल बहुत बड़ा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article