Viral Video: पहाड़ों की वादियों में बादलों के बीच उड़ने का रोमांच किसे पसंद नहीं है? हिमाचल प्रदेश अपनी एडवेंचर टूरिज्म गतिविधियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। देश-विदेश से सैलानी यहां पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने आते हैं। लेकिन, कई बार यही रोमांचक शौक एक पल में खौफनाक मंजर में बदल जाता है। मंडी से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आसमान की सैर कर रहा एक पैराग्लाइडर पायलट अचानक मौत के तारों में फंस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पैराग्लाइडिंग के दौरान तकनीकी खराबी या हवा के तेज झोंके के कारण पायलट का ग्लाइंडर अपना नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते वह नीचे आ रहा था कि तभी रास्ते में गुजर रही हाईटेंशन बिजली की खतरनाक तारों में उलझ गया। जमीन से करीब 150 फीट की ऊंचाई पर पायलट को इस तरह हवा में लटका देख नीचे मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। हाईवे और आसपास के इलाकों से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई अपनी जगह सहम गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों को सूचना दी गई। बिना एक भी पल गंवाए राहत एवं बचाव दल एक्शन मोड में आ गया। चूंकि पायलट काफी अधिक ऊंचाई पर बिजली के तारों के बीच फंसा हुआ था, इसलिए उसे सुरक्षित नीचे उतारना किसी लोहे के चने चबाने से कम नहीं था। देखें वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
बचाव दल ने किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर नीचे मजबूत जाल, गद्दे और तिरपाल बिछा दिए, ताकि अगर रेस्क्यू के दौरान पायलट नीचे गिरे, तो उसे गंभीर चोटों से बचाया जा सके। प्रशासन और एक्सपर्ट्स की टीम लगातार उस तक पहुंचने और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह घटना एक बार फिर हिमाचल में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े करती है। हालांकि,प्रशासन की मुस्तैदी से समय रहते रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है, लेकिन इस तरह की घटनाएं पर्यटकों और स्थानीय प्रशासन दोनों के लिए एक बड़ी चेतावनी हैं। फिलहाल, पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और हर कोई ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहा है कि पायलट को सकुशल नीचे सुरक्षित उतार लिया जाए।
