देश

बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का आरोप, फिर भी कांग्रेस ने मणिपुर चुनाव के लिए सौंपी अहम जिम्मेदारी; BJP ने बताया महिला विरोधी

मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति, कैंपेन कमेटी और मेनिफेस्टो कमेटी समेत कई चुनावी समितियों के गठन को मंजूरी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, इनर मणिपुर के सांसद बिमोल अकोइजम को तीन अहम समितियों में शामिल किया गया है। उन पर JNU की 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। इस नियुक्ति को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

Image

जेएनयू विवाद के बीच कांग्रेस का दांव, बिमोल अकोइजम को चुनावी कमेटियों में मिली जगह। PTI

Photo : PTI

मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति और चुनाव से जुड़ी कई अहम समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें इनर मणिपुर से सांसद और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के प्रोफेसर बिमोल अकोइजम को भी जगह दी गई है। कांग्रेस नेता इबोबी सिंह को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अकोइजम पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की छात्राओं के यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के चलते उन्हें प्रोफेसर के पद से हटा दिया गया था। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

अकोइजम पर जेएनयू की 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्हें कांग्रेस ने तीन अहम कमेटियों में शामिल किया है। इस फैसले के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पार्टी को महिला विरोधी करार दिया है। लिस्ट के मुताबिक, बिमोल अकोइजम को प्रदेश चुनाव समिति में शामिल किया गया है. इसके अलावा उन्हें कैंपेन कमेटी में भी जगह मिली है। वह मेनिफेस्टो कमेटी के सह-अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

लोकश्वर सिंह को चुनाव प्रचार समिति की कमान

कांग्रेस नेता लोकश्वर सिंह को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति में भी सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अकोइजाम को घोषणापत्र समिति का सह-अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस ने इन समितियों के गठन के जरिए मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। चुनाव प्रचार, घोषणापत्र, मीडिया प्रबंधन और चुनावी रणनीति जैसे अहम कामों के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article