वायरल न्यूज़

VIDEO: चलती बस से नीचे गिरा बच्चा, फिर जो ड्राइवर ने किया लोग कर रहे सलाम, CCTV में कैद खौफनाक मंजर

Viral Video: गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। जहां चलती लग्जरी बस में से एक मासूम बच्चा अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सीधे सड़क पर गिर गया। बस ड्राइवर की तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाने की सतर्कता और सूझबूझ से बच्चे की जान बच गई।

Image

चलती बस से गिरा बच्चा

Viral Video: सूरत में सफर के दौरान एक ऐसी खौफनाक घटना घटी जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। सूरत से गुजर रही एक चलती लग्जरी बस के केबिन और दरवाजे के पास खेल रहा एक छोटा बच्चा अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि बस चालक बेहद सतर्क था और उसने पलक झपकते ही बस रोक दी, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से बच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस अपनी सामान्य रफ्तार से सड़क पर जा रही थी। केबिन एरिया के पास मौजूद मासूम अचानक दरवाजे या खिड़की के पास पहुंचता है और अनियंत्रित होकर नीचे गिर जाता है। जैसे ही बच्चा नीचे गिरता है, बस चालक बिना एक पल गंवाए तुरंत ब्रेक दबाता है और वाहन को सुरक्षित रोक देता है। इसके तुरंत बाद केबिन और बस के अंदर मौजूद परिजन घबराकर बाहर भागते हैं। बच्चे की मां फौरन बस से नीचे उतरती है और रोते हुए मासूम को सुरक्षित उठाकर अपने सीने से लगा लेती है। ड्राइवर की तुरंत प्रतिक्रिया और समय पर ब्रेक लगाने के कारण बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। यदि ड्राइवर का ध्यान जरा सा भी भटकता या ब्रेक लगाने में कुछ सेकेंड की देरी होती, तो यह घटना एक गंभीर त्रासदी में बदल सकती थी। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला नजारा

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग बस ड्राइवर की तत्परता और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां आपको बता दें कि यह घटना सार्वजनिक या निजी वाहनों में छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले सभी अभिभावकों के लिए एक बड़ी सीख और चेतावनी है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article