वायरल न्यूज़

Viral Video: मजे से शिकार का आनंद ले रहा था शेर, सामने आकर डट गया बैल, जंगल के राजा को छोड़नी पड़ी दावत

सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग दंग रह गए। आमतौर पर कहा जाता है कि शेर के मुंह से शिकार छीनना नामुमकिन होता है, लेकिन इस वीडियो में एक बैल ने यह कर दिखाया।

Image

शेर और बैल की हुई भिड़ंत (X/@Amrit256718)

वायरल न्यूज (Viral News): वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिसमें कभी जंगल की हैरत भरी दुनिया देखने को मिलता है तो कभी यहां की बेरहम दुनिया से वाकिफ होना पड़ता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि जब एक शेर का सामना बैल से होता है तो उस शेर को शिकार छोड़ अपनी जान बचाकर भागना पड़ता है।

एक-दूसरे ने आमने-सामने हुए बैल और शेर

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एशियाई शेर रिहायशी इलाके में अपने शिकार के साथ बैठ दावत का मजे ले रहा था। तभी वहां से गुजर रहे एक बैल का उस शेर से आमना-सामना हो जाता है। ऐसे में दोनों एक दूसरे को घूरते हैं। मगर यहां बैल डरने के बजाय उस शेर के सामने डटकर खड़ा रहता है और उससे दो-दो हाथ भी कर लेता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

बैल ने शेर पर बोला हमला

कुछ देर तक एक दूसरे को घूरने के बाद वह बैल शेर पर हमला बोल देता है और वह उसे मारने के लिए खदेड़ने लगता है। शेर अपनी दावत छोड़ दुम दबाकर वहां से निकल जाने में ही अपनी भलाई समझता है और वह तुरंत वहां से निकल लेता है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Amrit256718 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह वायरल वीडियो गुजरात के गिर सोमनाथ का है।

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो (Video) को देखने के बाद तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जहां शेर हमेशा शिकारी होता है, वहीं इस बार वह खुद पीछे हट गया।" दूसरे ने लिखा, "बैल की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी।" तीसरे ने लिखा, "इस बैल ने तो जंगल का नियम ही बदल डाला।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article