वायरल न्यूज़

Video: पहले साली फिर दुल्हन ने स्टेज पर की ऐसी हरकत, शर्म से पानी-पानी हो गया दूल्हा बेचारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 4, 2023, 08:29 PM IST

Wedding Video: दूल्हे के सामने उसकी नई नवेली दुल्हन और साली कुछ ऐसी हरकतें करती हैं। जिसे देखकर दूल्हा शर्म से पानी-पानी हो जाता है। आप वीडियो में दूल्हे के चेहरे पर शर्म के भाव आसानी से देख सकते हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन और साली (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का वीडियो हुआ वायरल
  • स्टेज पर नजर आते हैं दूल्हा-दुल्हन
  • अपनी बहन के साथ डांस करती है दुल्हन

Wedding Video: सोशल मीडिया पर आपने हजारों ऐसे वीडियो देखे होंगे, जो शादी के समय के होते हैं। वैसे भी भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसी बीच एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा। यह वीडियो शादी से जुड़ा है। इस वीडियो में शादी की स्टेज पर दूल्हे के सामने उसकी नई नवेली दुल्हन और साली कुछ ऐसी हरकतें करती हैं। जिसे देखकर दूल्हा शर्म से पानी-पानी हो जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दूल्हा शर्म से हो गया पानी-पानी

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा शादी की स्टेज पर पहुंच चुका है। वहीं दुल्हन भी एंट्री ले चुकी है। सबसे अहम बात यह है कि दुल्हन के साथ उसकी बहन यानी दूल्हे की साली भी स्टेज पर पहुंच जाती है। इसके बाद दुल्हन की बहन अपने नए नवेले जीजू के सामने 'जिनके आगे जी, जिनके पीछे जी' वाले गाने पर डांस करना शुरू कर देती है। जैसे ही दुल्हन की बहन डांस करने लगती है, दूल्हा बेचारा खड़ा होकर उसे देखता रह जाता है। यहां तक तो ठीक था, लेकिन अगले ही पल दुल्हन भी कमर पर हाथ रखकर ठुमके लगाने लगती है। देखें वीडियो-

दरअसल, 'मेरे जीजा जी' गाने के बाद बैकग्राउंड में 'क्या कहके उनको बुलाओगी' वाला गाना बजने लगता है। इसके बाद साली के साथ-साथ दुल्हन भी स्टेज पर ही नाचने लगती है। अपनी साली और अपनी दुल्हन को नाचता देख दूल्हा बेचारा बुरी तरह शरमा जाता है। आप दूल्हे के चेहरे पर शर्म के भाव आसानी से देख सकते हैं। वीडियो को Neerajgupta Gupta नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article