वायरल न्यूज़

OMG: दर्जनों लोग पकड़कर खड़े थे टेंट फिर भी उड़ा ले गया तूफान, शादी के दिन का हैरान करने वाला Video

Viral Video: देख सकते हैं कि जब पंडाल हवा में उड़ने लगता है तो दर्जनों लोग पंडाल को पकड़कर खड़े हो जाते हैं। लोग काफी मशक्कत लगाकर पंडाल को बचाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, उनकी कोशिशें बेकार चली जाती है।

Image

तूफान में उड़ गया शादी का टेंट (एक्स)

Viral Video: आजकल देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान ने तबाही मचाई हुई है। भारत में इन दिनों शादियों का भी सीजन चल रहा है। आंधी-तूफान के बीच शादी करना थोड़ा मुश्किल हो जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किसी गांव में शादी के दौरान तूफान आ जाता है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, तूफान आने के बाद शादी के लिए लगा पंडाल उड़ने लगता है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

आप देख सकते हैं कि जब पंडाल हवा में उड़ने लगता है तो दर्जनों लोग पंडाल को पकड़कर खड़े हो जाते हैं। लोग काफी मशक्कत लगाकर पंडाल को बचाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, उनकी कोशिशें बेकार चली जाती है। इसके बाद पंडाल हवा में उड़ने लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडाल किसी पैराशूट की तरह हवा में उड़ता नजर आता है। आपने शायद ही इस तरह का वीडियो पहले कभी देखा होगा। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे की गांंव की शादी में बारातियों के लिए खेतों में पंडाल बनाया गया था। हालांकि, तूफान आने के बाद पंडाल हवा में उड़ जाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर @RupeshRupam95 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article