वायरल न्यूज़

Video: शादी की रस्म निभा रहे दूल्हा-दुल्हन पर गिरी दीवार, मातम में बदल गया खुशी का माहौल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 23, 2023, 04:03 PM IST

Wedding Video: लोग अपने फोन से शादी का वीडियो​​ रिकॉर्ड कर रहे होते हैं। इस बीच अचानक एक दीवार दूल्हा और दुल्हन के सिर पर गिरती है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Image

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का हैरान करने वाला वीडियो आया सामने
  • शादी के दौरान हो जाता है बड़ा हादसा
  • दूल्हा-दुल्हन के सिर पर गिरती है दीवार

Wedding Video: शादी का मौका बहुत ही स्पेशल होता है। हालांकि, कई बार इस मौके पर कुछ ऐसा हो जाता है, जो होना नहीं चाहिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी की रस्में निभा रहे होते हैं। इस दौरान उन दोनों के ऊपर आकर दीवार गिरती है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसे देखकर आप कांप जाएंगे।

शादी की रस्म के दौरान गंभीर हादसा

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी गांव में बारात आई है। दूल्हा और दुल्हन दोनों शादी की रस्में निभा रहे हैं। इस दौरान गांव के लोग चारों तरफ खड़े होते हैं। कई लोग रस्में देखने के लिए दीवारों पर खड़े होते हैं। लोग अपने फोन से शादी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे होते हैं। इस बीच अचानक से एक दीवार दूल्हा और दुल्हन के ऊपर गिर जाती है। इससे दूल्हे को गंंभीर चोट लगती है। आप देख सकते हैं कि दूल्हे के सिर पर दीवार गिरती है। इससे दूल्हा चिल्लाकर पीछे भागता है। देखें वीडियो-

इस हादसे को देखकर वहां मौजूद मेहमान और घराती-बाराती सन्न रह जाते हैं। देखा जा सकता है कि दीवार पर लगा बड़ा सा पत्थर दूल्हे के सिर पर गिरता है। इससे दूल्हा जमीन पर गिरकर बेहोश हो जाता है। इसके बाद शादी का माहौल गम में बदल जाता है और वहां पर चीख-पुकार मच जाती है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम annu22_sa_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसे जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article