Viral Video Today: राजस्थान के झालावाड़ में एक अनोखे मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यहां बारिश ना होने पर एक शख्स ने इंद्रदेव को मनाने को बेहद अनोखा तरीका अपनाया। शख्स भगवान इंद्रदेव को मानने के लिए ऐसा कुछ करता है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। दरअसल शख्स इंद्रदेव को मनाने के लिए गधे पर उलटा बैठकर यात्रा करता है। इतना नहीं वो भगवान को मनाने के लिए गधे को गुलाब जामुन तक खिलाता है। हैरान की बात इसके बाद क्षेत्र में बारिश भी खूब झमाझम होती है।
सामने आया अनोखा मामला
ये अनोखा मामला झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में देखने को मिला। यहां अच्छी बारिश की कामना को लेकर परंपरागत ढंग से देवता की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजा में गांव के पटेल और गामोट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। विशेष परंपरा के तहत गांव के पटेल साहब ने गधे को गुलाब जामुन खिलाकर उस पर उल्टा बैठकर शमशान के सात चक्कर लगाए।
यहां देखें वीडियो
ग्रामीण इसे टोनक-टोटका मानते हैं जो पीढ़ियों से निभाई जा रही परंपरा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में समय पर वर्षा और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद शाम होते-होते इंद्रदेव मेहरबान हुए और लगातार 1 घंटे तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। जिसके चलते क्षेत्र के चौमहला ,गंगधार में महिला, पुरुषों ने जमकर नृत्य किया।
