वायरल न्यूज़

VIDEO: मरने का नाटक करती है ये मछली, जैसे ही पानी डाला दिखा डरावना नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 7, 2024, 11:35 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया में मछली से जुड़ा हैरान करने वाला वीडियो छाया हुआ है। इसमें मर चुकी मछली पानी डालते ही जिंदा हो गई। नेटिजन्स ने इसे जॉम्बी मछली नाम दिया है।

Image

कैमरे में कैद हुई जॉम्बी मछली। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी डालते हुए जिंदा हुई मछली
  • नेटिजन्स ने बताया जॉम्बी मछली
  • आते ही हर तरफ छाया वीडियो

Viral Video: आपने जॉम्बी शब्द कभी ना कभी जरूर सुना होगा। इसके अलावा जॉम्बी किरदारों से जुड़ी फिल्में भी देखी ही होंगी। ऐसी फिल्में जिनमें इंसानों के भीतर जॉम्बी वायरस दाखिल हो जाता है। इससे उन्हें कितना भी मारने की कोशिश करें मगर वो जीवित ही रहते हैं। हालांकि सचमुच ऐसा होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। मगर आपको बताया जाए कि दुनिया में सचमुच ऐसी प्रजाति की मछली हैं, जिन्हें जॉम्बी फिश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। हैरान हो जाएंगे कि ऐसी अजीब सी मछली का वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है।

मरकर जिंदा हो गई मछली

इसमें देखेंगे कि फर्श पर चार से पांच मछली पड़ी हैं। देखकर ही लगता है कि इन्हें पानी से बाहर निकले हुए काफी समय बीत चुका है। सभी का शरीर पूरी तरह सूख चुका है। मगर एकाएक फ्रेम में ऐसा नजारा दिखाई दिया जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। आखिर में देखेंगे कि शख्स ने मरी हुई मछली के ऊपर पानी की कुछ बूंदें गिरा दीं। देखकर होश उड़ जाएंगे कि पानी की कुछ बूंदे गिरने से मछली तुरंत जिदा हो गई। मरकर जिंदी हुई इस मछली को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मछली से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने मछली को जॉम्बी मछली बताया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के यूजर ने भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article