Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता अपने बेटे को स्टेज डांसर पर पैसे लुटाते देखकर गुस्से में आग-बबूला हो गया। बताया गया घटना एक स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां लोग गर्ल डांस देखने के लिए पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का स्टेज के पास खड़ा होकर डांसर पर नोटों की बारिश कर रहा है। तभी अचानक उसके पिता वहां पहुंच गए और गुस्से में उसे पीटना शुरू कर दिया।
कर दी बेटे की पिटाई
पिता का गुस्सा देखकर वहां मौजूद भीड़ हैरान रह गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन पिता ने बेटे को कसकर पकड़ लिया और उसे पैसे बर्बाद करने के लिए डांटते हुए पीटते रहे। इस दौरान बेटा भागने की कोशिश करता दिखा, लेकिन पिता ने उसे छोड़ता नहीं है। मालूम हो कि फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कुछ लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पाते हैं।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
मालूम हो कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसपर मजेदार कमेंट किए तो किसी ने पिता का मसर्थन भी किया। मालूम कि वीडियो इंस्टाग्राम परgharkekalesh2 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
