वायरल न्यूज़

अंग्रेज ने सड़क किनारे बैठे नाई से बनवा ली दाढ़ी, मगर जो हुआ सोच भी नहीं सकते, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 12, 2025, 09:44 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक अंग्रेज शख्स सड़क किनारे बैठे नाई के पास पहुंच गया। यहां उसने नाई से दाढ़ी बनाने के लिए कहा। मगर इस दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना उसने शायद ही की होगी।

Image

सड़क किनारे बैठे नाई से दाढ़ी बनवाने पहुंच गया अंग्रेज। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है देखकर हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने जिसे देखकर आपको शायद बहुत ज्यादा हंसी आने वाली है। वायरल वीडियो एक अंग्रेज से जुड़ा है जो भारत में घूमने आया है। यहां शख्स ऐतिहासिक इमारतों और स्थानों की सैर करता है। इसी क्रम में वो सड़क किनारे खड़े एक नाई के पास पहुंच गया।

सड़क किनारे नाई से बनवाई दाढ़ी

अंग्रेज अब उसी नाई से दाढ़ी बनाने के लिए कहता है। मगर दाढ़ी बनाने के क्रम में उसके साथ जो कुछ हुआ शायद ही कभी इसके बारे में सोचा होगा। इसमें देखेंगे कि शख्स कुर्सी पर बैठता है और नाई से बात करने की कोशिश करता है। इधर नाई भी एकाध अंग्रेजी के शब्द में इसका जवाब देता है। अंग्रेज उसके चेहरे पर लगाने वाले हर प्रोडक्ट के बारे में जानकारी मांगता है।

वो सवाल पूछता है और जवाब भी मिलता है। मगर इसी क्रम में बेचारे साथ जो कुछ हुआ उसने कभी सोचा नहीं होगा। इसमें देखेंगे दाढ़ी बनवाने के दौरान कुछ बा अंग्रेज शख्स के मुंह में घुस गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। बेचारा धीरे-धीरे मुंह से बाल निकलता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो इंडिया घूमने अंग्रेज शख्स ने वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल hugh.abroad पर शेयर किया है। वीडियो अभी तक लाखों करोड़ों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article