वायरल न्यूज़

Video: बाज ने कर लिया हिरण का शिकार, नजारा देखकर भी आंखों पर यकीन ना होगा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 27, 2024, 11:38 AM IST

Animal Attack Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि हिरण का शिकार करने के बाद बाज उसे घसीटकर ले जाता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। ये नजारा किसी भी हैरान कर देगा।

Image

बाज ने किया हिरण के बच्चे का शिकार। (Photo/Instagram)

Animal Attack Video: जमीन पर शेर, पानी में मगरमच्छ और हवा में बाज को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। कहते हैं कि एक बार कोई शिकार इनके पाले में आ जाए बचना मुश्किल होता है। इन शिकारियों में बाज के अंदर ढेरों खासियत होती हैं। आसमान की ऊंचाई पर उड़ रहा बाज आराम से जमीन पर अपना शिकार देख लेता है। हैरानी की बात है कि आकार में ये खुद से बड़े जानवर का भी शिकार कर लेता है। दिमाग घूम जाएगा मगर अभी कुछ ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें अकेले बाज ने हिरण का शिकार कर लिया।

बाज ने किया हिरण का शिकार

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि बाज शिकार की तलाश में था। अचानक उसकी नजर कम उम्र के हिरण पर पड़ी। इसपर बाज ने उसे ही अपना शिकार बनाने का प्लान बनाया। थोड़ी ही देर में बाज जमीन के बहुत करीब पहुंचा और हिरण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कुछ ही देर में उसकी मौत भी हो गई। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है दिमाग घुमाकर रख देगा। इसमें देखेंगे कि शिकार सड़क के बीचों बीच पड़ा है। इसमें बाज उसके करीब में ही है। वो अपने नुकीले पंजों की मदद से अपने शिकार को खींचकर ले जा रहा है। फ्रेम में बाज के पंजों की ताकत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

शिकार के बाद हिरण को घसीटकर ले जाने की कोशिश करते हुए बाज का ये वीडियो सोशल मीडिया में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article