वायरल न्यूज़

चोर ने चलते-चलते चुटकियों में उड़ा दिया मोबाइल, दुकानदार को भनक तक ना लगी, हैरान करने वाला Video

Viral Video: आप देख पाएंगे कि चोर दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर बड़े ही शातिराना अंदाज में मोबाइल चुराकर रफूचक्कर हो जाता है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां से वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

Image

मोबाइल चोरी का वीडियो (एक्स- @gharkekalesh)

Viral Video: सोशल मीडिया पर चोरी के तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगती है। सोशल मीडिया एक ऐसा ही चोरी की घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक चोर कितनी आसानी और कितनी सफाई से एक दुकान से मोबाइल फोन उड़ा देता है। इस दौरान वहां बैठे दुकानदार को भनक तक नहीं लगती है।

शातिराना अंदाज में चोर ने उड़ाया मोबाइल

वीडियो में आप देख पाएंगे कि चोर दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर बड़े ही शातिराना अंदाज में मोबाइल चुराकर रफूचक्कर हो जाता है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां से वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोर दुकान के पास से गुजर रहा होता है तभी उसे काउंटर पर मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा दिखता है। इसके बाद वह देखता है कि दुकानदार किसी काम में बिजी है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि सबसे पहले चोर मोबाइल को चार्जिंग से हटाने के लिए पीछे आता है। इसके बाद दोबारा वापस लौटकर मोबाइल फोन उठाता है और दुकान से फरार हो जाता है। चोर जिस चतुराई से चोरी को अंजाम देता है, पास बैठे दुकानदार को भनक तक नहीं लग पाती है। आप देख सकते हैं कि चोर मोबाइल को अपनी जेब में डालकर दुकान से बाहर निकल जाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article