वायरल न्यूज़

Video: बाढ़ के पानी से बचने के लिए रिक्शेवाले ने निकाला गजब का जुगाड़, देखकर अमेरिका के इंजीनियर भी होंगे हैरान

Viral Video: आप देख पाएंगे कि रिक्शावाले ने अपने अनोखे जुगाड़ से सवारियों की बड़ी समस्या हल कर दी। आप देख पाएंगे कि सड़क पर काफी पानी भरा हुआ है। इस दौरान एक सवारी रिक्शे का इंतजार कर रहा होता है।

Image

रिक्शेवाले का अनोखा जुगाड़ (फोटो साभार-एक्स)

Viral Video: आज कल देश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव हो जाता है। बरसात के मौसम में कई जगह सड़कों में पानी भर जाता है। वहीं कई जगह सड़कों पर इतना पानी भर गया है, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर भरे घुटने तक पानी से बचने के लिए एक रिक्शावाले ने जो जुगाड़ निकाला, जिसे देखकर आप भी रिक्शावाले की जमकर तारीफ करेंगे।

वीडियो देखकर रिक्शेवाले की करेंगे तारीफ

सोशल मीडिया पर रिक्शावाले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको मजा आ जाएगा। आप देख पाएंगे कि रिक्शावाले ने अपने अनोखे जुगाड़ से सवारियों की बड़ी समस्या हल कर दी। आप देख पाएंगे कि सड़क पर काफी पानी भरा हुआ है। इस दौरान एक सवारी रिक्शे का इंतजार कर रहा होता है। तभी एक रिक्शावाला वहां पर आता है। अब आपको लगेगा कि शख्स के जूते पानी में डूब जाएंगे। तभी रिक्शावाला अपनी टेक्नॉलॉजी दिखाता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि ड्राइवर अपने रिक्शे के गेट पर एक सीढ़ी बांधकर आता है। इस सीढ़ी को वह पानी में ऐसे लिटाता है, जिसके बाद शख्स इसके ऊपर चढ़कर सीधे रिक्शे पर आ जाता है। इस अनोखे वीडियो को एक्स नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @SinghKinngSP नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article