Viral Video: लखनऊ में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में डिलीवरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो में एक पोर्टर सर्विस डिलीवरी एजेंट अपने सबसे दिलचस्प असाइनमेंट में से एक को शेयर करता है। इस दौरान टॉवर 17 से टॉवर 19 तक एक पैकेज पहुंचाना, जो बस कुछ ही कदम की दूरी पर है। पता चला कि पैकेज में वीडियो गेम FC 25 की कॉपी थी। वीडियो की शुरुआत में डिलीवरी एजेंट कहता है, 'आइए दिखाते हैं एक बेहतरीन ऑर्डर आया है।' बाद में वह बताता है कि डिलीवरी के लिए उसे 38 रुपये मिले।
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो को देखने वाले यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी। जहां कुछ लोगों ने इस स्थिति पर हंसते हुए इसे 'लखनऊ की शाही विरासत' तो वहीं, अन्य लोगों ने ग्राहक का मज़ाक उड़ाने के लिए डिलीवरी एजेंट की आलोचना की। एक यूजर ने पोर्टर को टैग करते हुए लिखा, 'यह सही नहीं है। कृपया अपने कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण दें। वह वेतन ले रहा है और साथ ही ग्राहकों का मजाक उड़ा रहा है। क्या आप बुनियादी नैतिकता नहीं सिखाते?'
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पोर्टर ने कहा, 'हम अपने स्तर पर इसकी जांच कर रहे हैं और इस मामले को उजागर करने के लिए आपका धन्यवाद।' दूसरे ने कहा कि, 'नवाब।' तीसरे ने कहा कि, 'वास्तव में आजकल लोग पोर्टर, रैपिडो, स्विगी, ओला आदि सेवाओं के कारण दिन-प्रतिदिन आलसी होते जा रहे हैं। कोई भी आवश्यक वस्तु या भोजन खरीदने के लिए बाहर नहीं जा रहा है।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'समाज के चौकीदार यह वीडियो देख रहे हैं और सोच रहे हैं यह डिलीवरी तो मैं 10 रुपये में कर देता!' पांचवें यूजर ने पूछा, 'एक प्लेटफॉर्म है जो सेवा प्रदान करता है, आप इसके लिए भुगतान करते हैं। कारण मायने नहीं रखता। कोई भुगतान कर रहा है, किसी को भुगतान मिल रहा है। क्या दिक्कत है?' छठे यूजर ने कहा कि, 'शायद यह एक युवा मां है जो अपने बच्चों को नहीं छोड़ सकती, या एक बूढ़ा व्यक्ति है जिसे चलने-फिरने में समस्या है।'
